Advertisement

Time Management: इन आदतों से रोजाना बर्बाद होता है 90% से ज्यादा समय, घटती है प्रोडक्टिविटी

 आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास समय ही नहीं बचता. वहीं रोजमर्रा के कामों में ऐसी कई छोटी-छोटी आदतें शामिल होती हैं, जो और ज्याद समय बर्बाद करती हैं. इससे रोजाना 90 प्रतिशत से ज्यादा समय बर्बाद हो जाता है और प्रोडक्टिविटी घटती है.   

Abhay Sharma | May 03, 2026, 04:27 PM IST

1.बिना योजना के दिन की शुरुआत

बिना योजना के दिन की शुरुआत
1

आमतौर पर लोग सबसे बड़ी गलती ये करते हैं कि अपने दिन की शुरुआत बिना किसी प्लानिंग के करते हैं, जब हम बिना किसी तैयारी के अपने दिन की शुरुआत करते हैं तो हमारा पूरा दिन बिखरा हुआ लगता है और हम कई जरूरी काम समय पर नहीं कर पाते हैं. जरूरी है कि हर रात सोने से पहले अगले दिन की प्लानिंग करें और यह तय कर लें कि अगले दिन आपको क्या-क्या करना है. इससे आपका दिन व्यवस्थित रहेगा और आप ज्यादा काम कर पाएंगे. (AI Image)

Advertisement

2.दिनभर सोशल मीडिया का इस्तेमाल

दिनभर सोशल मीडिया का इस्तेमाल
2

सोशल मीडिया आज के समय में हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है, लेकिन इसका बहुत ज्यादा इस्तेमाल समय बर्बाद करता है. इसलिए इस आदत को छोड़ें और अपने मोबाइल को कुछ समय के लिए दूर रखकर उन कामों पर ध्यान दें, जो आपके लिए ज्यादा जरूरी हैं या जो आपको पसंद हैं. इससे आपकी  प्रोडक्टिविटी बढ़ेगी. (AI Image)

3.बार-बार ब्रेक 

बार-बार ब्रेक 
3

काम करते समय ब्रेक लेना बेहद जरूरी होता है. लेकिन,  बार-बार बेवजह ब्रेक लेना भी एक बुरी आदत है, जिससे आपका समय बर्बाद होता है. इसलिए बेहतर होगा कि आप अपने काम को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर एक लंबा ब्रेक लें और फिर से काम पर लौटें. इस आसान तरीके से आप अपनी दिनचर्या को सुधार सकते हैं.  (AI Image)

4.बार-बार E-मेल चेक करना

बार-बार E-मेल चेक करना
4

E-मेल चेक करना एक जरूरी काम है, लेकिन हर समय चेक करते रहना बुरी आदत है. इससे ध्यान भटकता रहता है और आप अपने दूसरे कामों पर ध्यान नहीं दे पाते हैं.  बेहतर होगा कि आप दिन में 2 बार ही अपने E-मेल चेक करें, हो सके तो सुबह और शाम चेक करें और बाकी का टाइम अपने काम को दें.  इससे ध्यान बना रहेगा और आप अपने दूसरे कामों पर भी ध्यान दे पाएंगे. (AI Image)

5.TV या वीडियो गेम खेलना

TV या वीडियो गेम खेलना
5

TV देखना या वीडियो गेम खेलना मनोरंजन के लिए अच्छा साधन है. लेकिन अगर आप इसपर रोजाना घंटों बिताते हैं तो यह आपकी उत्पादकता को कम कर सकता है. इसके लिए थोड़ा समय दें, ताकि आपकी प्रोडक्टिविटी कम न हो. इससे आपको नई चीजें सीखने का भी समय और मौका मिलेगा और आपका मन भी ताजा रहेगा. (AI Image)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement
Advertisement