लाइफस्टाइल
Abhay Sharma | Apr 10, 2026, 01:40 PM IST
1.आदतें भी होती हैं जिम्मेदार

हमारा व्यवहार ही दूसरों के सामने हमारे व्यक्तित्व को दिखाता है, लोग आपके साथ वैसा ही बर्ताव करेंगे, जैसा आपका व्यवहार होगा. अगर आपमें ये आदतें हैं तो लोग आपकी बातों को अनसुना कर देंगे, या आपको गंभीरता से लेना बंद कर देंदे. तो हो सकता है कि आप इन 5 गलतियों में से कोई एक कर रहे हैं.
2.अपनी बात पर कायम न रहने की आदत

आमतौर पर लोग उसी की इज्जत करते हैं, जिसपर विश्वास किया जा सके. कई लोग वादे तो बड़े-बड़े करते हैं, लेकिन समय आने पर उन्हें पूरा नहीं करते. इसके वजह से लोग भरोसा करना छोड़ देते हैं. फिर आपकी बात की कोई कीमत नहीं रह जाती, इससे व्यक्ति की इज्जत अपने आप कम हो जाती है. (AI Image)
3.हमेशा अवेलेबल रहना

यह सुनने में भले ही अजीब लगे, लेकिन जो व्यक्ति हर किसी के लिए हर समय मौजूद रहता है अक्सर लोग उसकी कद्र नहीं करते. इसे स्कार्सिटी प्रिंसिपल कहा जाता है. अगर आप अपनी प्रायोरिटीज को छोड़कर दूसरों के छोटे-छोटे कामों के लिए तुरंत दौड़ पड़ते हैं, तो लोग इसे आपकी अच्छाई नहीं, बल्कि आपकी ड्यूटी मान लेते हैं. (AI Image)
4.दूसरों की बुराई या गॉसिप करना

इसके अलावा अगर आप किसी के सामने तीसरे व्यक्ति की बुराई करते हैं, तो सुनने वाले के दिमाग में तुरंत यह बात आती है कि कल यह मेरी बुराई भी किसी और से करेगा. वहीं जो लोग गॉसिप करते हैं, उन्हें लोग मनोरंजन के लिए तो पास रखते हैं, लेकिन कभी सम्मान की नजर से नहीं देखते हैं. (AI Image)
5.खुद का मजाक

विनम्रता और आत्म सम्मान के बीच एक बहुत बारीक रेखा होती है, कई लोग कूल दिखने के चक्कर में अपना ही मजाक उड़वाते रहते हैं या हर बात पर जरूरत से ज्यादा माफी मांगते रहते हैं. लेकिन, जब आप खुद अपनी इज्जत नहीं करते या खुद को कम आंकते हैं तो दुनिया भी आपको उसी चश्मे से देखने लगती है. (AI Image)
6.बिना मांगे सलाह देना, अपनी ही तारीफ करना

इसके अलावा हर बात में अपनी राय थोपना या हर बातचीत में अपने बारे में ही बात करने लगना, लोगों को अक्सर चिड़चिड़ा बना देता है. जब आप दूसरों को बोलने का मौका नहीं देते और केवल अपनी बात में खोए रहते हैं, तो लोग आपसे दूर भागने लगते हैं. इज्जत और सम्मान उसी को ही मिलता है जो दूसरों को ध्यान से सुनता है और जरूरत पड़ने पर ही सुझाव देता है. (AI Image)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से