लाइफस्टाइल
Abhay Sharma | Feb 09, 2026, 08:29 PM IST
1.व्यक्तित्व पर गलत असर डालती हैं ये आदतें

अक्सर लोग रोज़मर्रा में कुछ ऐसी आदतें अपना लेते हैं, जिनका उन्हें खुद भी पता नहीं चलता. लेकिन ये आदतें हमारे व्यक्तित्व पर गलत असर डालती हैं. इनके कारण सामने वाले को लगने लगता है कि आप भरोसेमंद नहीं हैं, बातों को ठीक से नहीं समझते या जिम्मेदार नहीं हैं. इससे आपकी वैल्यू और इज्जत कम हो जाती है.
2.हर बात पर मस्ती मजाक की आदत

आप अगर हर बात पर मस्ती-मजाक करने लगते हैं, खासतौर से ऑफिस में तो दूसरे लोग आपको गंभीर नहीं समझते. ऐसे में लोगों को लगने लगता है कि आप हर बात को हल्के में लेते हैं. इस वजह से लोग जरूरी और गंभीर बातें आपसे साझा करना बंद कर सकते हैं. हालात के हिसाब से मजाक करें और हर स्थिति को समझदारी से संभालें.
3.वक्त की अहमियत न समझना

ऑफिस में जो लोग काम की डेडलाइन या समय पर आने-जाने को गंभीरता से नहीं लेते, उनकी बातों को ज्यादा महत्व नहीं दिया जाता है. आपकी जिंदगी औ रिश्तों में भी समय की कद्र जरूरी होती है, वरना लोग धीरे-धीरे दूरी बनाने लगते हैं.
4.अपनी बात पर टिके न रहना

अगर आप बार-बार अपनी राय बदलते हैं और दूसरों की बात बिना सोचे मान लेते हैं, तो लोग आपको भरोसेमंद नहीं समझते. ऐसे में आपकी राय लेना भी जरूरी नहीं माना जाता है. इससे आपकी वैल्यू कम होती है.
5.दूसरों की बात ध्यान से न सुनना

अच्छा बोलने के लिए अच्छा सुनना भी जरूरी है, अगर आप सामने वाले की बात बीच में काटते हैं या ध्यान से नहीं सुनते, तो उन्हें लगता है कि आप उनकी बातों को महत्व नहीं देते हैं. ऐसे में लोगों के सामने आपकी इज्जत कम हो सकती है और आपसे लोग जरूरी बात शेयर करना बंद कर सकते हैं.
6.बॉडी लैंग्वेज ठीक न होना

इसके अलावा बात करते समय आपके हाव-भाव बहुत कुछ बताते हैं, डर या ज्यादा हाथ-पैर हिलाने से लोग आपको गंभीर नहीं लेते हैं. इसलिए शांत और आत्मविश्वास भरा बॉडी जेस्चर रखना जरूरी है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.