लाइफस्टाइल
Abhay Sharma | Dec 12, 2025, 07:09 PM IST
1.जिज्ञासा, सीखने की इच्छा

बुद्धिमान लोगों के अंदर हमेशा जिज्ञासा, सीखने की इच्छा रहती है. ऐसे लोग कभी भी सीखने की प्रक्रिया को रोकते नहीं हैं. ये आदतें उन्हें न केवल अपने क्षेत्र में बल्कि दूसरे क्षेत्रों में भी प्रोग्रेस करने के लिए प्रेरित करती है. ऐसे लोग हमेशा नए विचारों को समझने और उन्हें आत्मसात करने के लिए तत्पर रहते हैं.
2.एडाप्टाब्लिटी, हर परिस्थिति में ढल जाना

ऐसे लोग बदलते समय और परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालने में माहिर होते हैं. इसके अलावा ऐसे लोग कोई नया परिवर्तन होता है तो उसे अपनाने में संकोच नहीं करते हैं. बदलती हुई परिस्थितियों में सही दिशा में कदम उठाना, खुद को जल्दी से अच्छे से एडजेस्ट करना एक अहम आदत है.
3.गहन चिंतन, सोच-समझकर निर्णय लेना

ऐसे लोग कोई भी निर्णय लेने से पहले उन परिस्थितियों पर गहरे विचार करते हैं और केवल तुरंत का फायदा या स्थिति को नहीं देखते, बल्कि सभी पहलुओं पर गौर करते हैं और सोच-समझकर ही निर्णय लेते हैं. इसलिए निर्णय ज्यादा सही और इफेक्टिव होते हैं. लॉन्ग टर्म में इनका फायदा ही होता है.
4.खुले विचार

ऐसे लोग नए और अलग-अलग विचारों को अपनाने के लिए तैयार रहते हैं. इतना ही नहीं, दूसरों के विचारों को खुलकर सुनते हैं और अपने दृष्टिकोण को विस्तार से समझने का प्रयास करते हैं. इससे उन्हें नए दृष्टिकोणों को अपनाने की प्रेरणा मिलती है और वे जीवन में ज्यादा लचीले और समर्पित बनते हैं.
5.सेल्फ डिसिप्लीन

सबसे जरूरी बात ऐसे लोगों में सेल्फ डिसिप्लीन होना, सबसे अहम आदतों में से एक है. ऐसे लोग अपने लक्ष्य के प्रति कमिटेड रहते हैं और हमेशा खुद को अपने कामों पर फोकस्ड रखते हैं. साथ ही समय का सही मैनेजमेंट करते हैं और अपने आवेगों पर काबू रखते हैं. सेल्फ डिसिप्लीन बेहद जरूरी आदत है.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर