लाइफस्टाइल
रईश खान | Mar 04, 2026, 10:34 PM IST
1.न्यू सीलमपुर मार्केट: New Seelampur Cloth Market

उत्तर-पूर्वी दिल्ली (Northeast Delhi) में स्थित न्यू सीलमपुर मार्केट ट्रेंडी और बजट फ्रेंडली कपड़ों के लिए बेस्ट मानी जाती है. यहां हर लेटेस्ट डिजाइन के शूट मिल जाते हैं. फिर चाहे वो अनारकली सूट, पाकिस्तानी स्टाइल कुर्तियां या स्टालिश टुपट्टे. सबसे खास बात यह है कि यहां होलसेल के रेट में आपको कपड़े मिल जाएंगे. ईद की शॉपिंग के लिए हर साल यहां भारी भीड़ रहती है. इसके अलावा लहंगे और ब्राइडल वियर, इथनिक वियर, कॉटन फैब्रिक्स, मेंस कुर्ता पजामा भी मिल जाते हैं. (Photo: social media)
2.शाहीन बाग मार्केट: Shaheen Bagh Market

दिल्ली के जामिया नगर स्थित शाहीन बाग मार्केट (ओखला) में हर ब्रांड के कपड़े, जूते-चप्पल से लेकर अन्य चीजें मिल जाएंगी. जिन पर आपको 30 से 70% तक का डिस्काउंट दिया जाता है. खास बात यह है कि यहां ईद के अवसर पर पहनने के लिए पाकिस्तान स्टाइल सूट, अनारकली सूट, शरारा सूट, फ्लेयर सूट, शरारा सूट और प्लाजो सूट की बहुत तरह की डिजाइन मिल जाएंगी. पुरुष के लिए डिजाइनर कुर्ते, सफेद कुर्ता-पायजामा, लखनऊ के चिकन वर्क वाले कुर्ते और पठानी सूट सस्ते रेट्स में मिलते हैं. (Photo: social media)
3.चांदनी चौक: Chandni Chowk

दिल्ली में शॉपिंग की जगहों की लिस्ट चांदनी चौक नाम न आए, ऐसा हो नहीं सकता. यह शहर के सबसे पुराने और सबसे बिजी मार्केट में से एक माना जाता है.यहां खूबसूरत शरारा सेट, सलवार कमीज और लहंगे से लेकर एलिगेंट कुर्ता सेट तक सबकुछ रीजनेबल प्राइस पर मिलते हैं. इस मार्केट में कई दुकानें हैं, जो शानदार ईद कलेक्शन बेचती हैं. (Photo: social media)
4.करोल बाग: Karol Bagh

जो लोग ज्यादा मॉडर्न टाइप की शॉपिंग करना पसंद करते हैं, उनके लिए करोल बाग बेस्ट ऑप्शन है. यह मार्केट अपने डिजाइनर स्टोर और हाई-एंड दुकानों के लिए जाना जाता है. यहां कढ़ाई वाले कपड़ों के अलावा एक्सेसरीज भी मिलती हैं. चूड़ियों (Bangle), डिज़ाइनर ज्वेलरी और जूतों का भी बहुत बड़ा कलेक्शन मिल जाएगा. (Photo: social media)
5.बाटला हाउस और जाकिर नगर मार्केट

दिल्ली की ये दोनों मार्केट भी ईद की शॉपिंग के लिए जानी जाती हैं. यहां ट्रेंडी और फेस्टिव कलेक्शन के सूट, अबाया स्टाइल ड्रेस और स्टाइलिश कुर्तियां, कुर्ता पजामा, पठानी सूट, मैचिंग हील्स, चूड़िया, इयररिंग्स और आउटफिट कंप्लीट हर तरह का सामान बजट से लेकर प्रीमियम रेंज तक मिल जाता है. (Photo: social media)