Advertisement

Self-Respect Matters: खुद की नजरों में गिरा देती हैं ये 5 आदतें, सेल्फ-रिस्पेक्ट पर करती हैं चोट

Habits That Lower Self Respect: हर इंसान में कुछ न कुछ अच्छी और कुछ बुरी आदतें होती हैं. अच्छी आदतें आगे बढ़ने और सफल बनने में मदद करती हैं, लेकिन बुरी आदतें हमें नुकसान पहुंचा सकती हैं. आज हम आपको उन आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इंसान को खुद की ही नजरों में गिरा देती हैं.

Abhay Sharma | Feb 12, 2026, 08:09 PM IST

1.खुद की नजरों से गिराती हैं ये आदतें 

खुद की नजरों से गिराती हैं ये आदतें 
1

कई बार आपकी कुछ आदतें न सिर्फ दूसरों को परेशान करती हैं, बल्कि खुद को भी मुश्किल में डाल देती हैं. एक ही गलती बार-बार दोहराने से वह भी आदत बन जाती है. ऐसी बुरी आदतें धीरे-धीरे अपनी ही नजरों में गिरा देती हैं. इसलिए जरूरी है कि समय रहते इन्हें पहचानकर सुधारा जाए. 

Advertisement

2.बार-बार गुस्सा करने की आदत

बार-बार गुस्सा करने की आदत
2

गुस्सा एक तरह का इमोशन है, लेकिन अगर इसकी अधिक्ता हो जाए तो ये एक बुरी आदत बन जाती है. वहीं किसी चीज या व्यक्ति पर अगर हद से अधिक गुस्सा किया जाए तो ये एक बहुत बुरी आदत बन जाती हैं. इससे आप खुद की नजरों में ही बुरे बन जाते हैं.

3.प्रॉमिस - वादा तोड़ना

प्रॉमिस - वादा तोड़ना
3

वहीं छोटी-छोटी बातों पर प्रॉमिस करना और फिर उसे न निभाना भी इन आदतों में शामिल है, उन्हें इसकी अहमियत का पता नहीं होता हैं. हर किसी को यह समझना चाहिए कि ये एक आदत बन सकती है. किसी से वादा करके आप उसे तोड़ देते हैं तो ये भी आपको खुद में ही बुरा फिल कराएगा. 

4.झूठ बोलना

झूठ बोलना
4

वहीं झूठ बोलने की आदत भी आपको खुद की नजरों से गिरा सकती है. ये हद में रहे तबतक ठीक है लेकिन अगर आपको हमेशा ही झूठ बोलने की आदत हो जाएं तो ये आपकी सफलता के आड़े आ सकता है.  

5.हमेशा नेगेटिव सोचने की आदत

हमेशा नेगेटिव सोचने की आदत
5

हमेशा नेगेटिव सोचने की आदत होती है और हर बात के लिए गलत ही सोचना आपको कभी आगे नहीं बढ़ने देगा,  इस आदत से आप दूसरों से दूर भी होने लगते हैं और खुद के नजरों में भी बुरा बन जाते हैं. 

 

6.अधिक बोलने की आदत

अधिक बोलने की आदत
6

बोलना अच्छी बात होती हैं, एक्सट्रोवर्ट होना भी ठीक है. पर अगर आप जरूरत से ज्यादा बोलते हैं और आपको इसकी आदत लग जाती हैं तो ये आपके लिए बहुत गलत साबित हो सकता है. अपनी इस आदत से बचें.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement