लाइफस्टाइल
रईश खान | Jul 10, 2025, 11:00 PM IST
1.कपिल शर्मा के इस आलीशान कैफे पर हुई फायरिंग

शानदार कॉमेडी से दुनिया को हंसाने वाले कपिल शर्मा बिजनेसमैन बन चुके हैं. उन्होंने हाल ही में कनाडा में आलीशान कैफे खोला है. जिसका नाम KAP'S CAFE रखा. इस कैफे पर बुधवार रात 9 जुलाई को फायरिंग हुई. हालांकि, इसमें कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन इस हादसे का बाद यह कैफे चर्चा में आ गया है.
2.इंटीरियर देख हो जाएंगे मंत्रमुग्ध

कपिल शर्मा का इस कैफे की आज हम आपको तस्वीरें दिखाएंगे, जो बेहद आलीशान है. इसका इंटीरियर देख आप भी मंत्रमुग्ध हो जाएंगे. लोग न सिर्फ इस कैफे में खाने-पीने आ रहे हैं, बल्कि इसकी खूबसूरती के दीवाने भी हो रहे हैं.
3.CAFE की दीवारों को पिंक टच

कैफे की दीवारों को पिंक टच दिया गया है. वॉल्स पर इस कदर पिंक कलह ढहाया गया है, जो आपको बोरियत फील नहीं कराएगा, बल्कि वहां बैठने पर मजबूर करेगा. कैफे के अंदर लग्जरी इंटीरियर लगाया है. जिसे देखकर आपको 7 स्टार होटल का फील आएगा.
4.गोल्डन कलर का फर्नीचर

पिंक के अलावा पेस्टल ग्रीन और गोल्डन कलर पर काफी फोकस किया गया है. कैफे के अंदर गुलाबी और गोल्डन कलर का फर्नीचर नजर आएगा. जो उसकी खूबसूरती और चार चांद लगा रहा है.
5.कस्टमर के लिए आरामदायक सोफे

कैफे के अंदर इलेक्ट्रिक लाइट्स के अलावा कैंडल्स का भी इस्तेमाल किया गया है. बड़े- बड़े झूमर लगे हैं. कस्टमर के बैठने के लिए आरामदायक सोफे लगाए गए हैं.
6.देशी स्वादिष्ट भोजन

खाने में स्वादिष्ट देशी आइटम्स के अलावा चाइनीज भी मिलेगा. ब्रेकफास्ट में पैनकेक, योगर्ट बोल, वॉफल्स, एवोकाडो, टोस्ट, फोकेशिया सैंडविच और फ्रेंच टोस्ट के अलावा बहुत चीजें हैं. मेन्यू के हिसाब से इनकी कीमत 750 रुपये से शुरू है.