Advertisement

Queen Elizabeth II और उनकी बहू प्रिंसेस डायना का रिश्ता इस तरह का था, जानिए उनके बारे में

Queen Elizabeth II के रिश्ते अपनी बहू और नेकदिल राजकुमारी मानी जाने वाली प्रिंसेस डायना से कैसे रहे, जानिए.

Queen Elizabeth II और उनकी बहू प्रिंसेस डायना का रिश्ता इस तरह का था, जानिए उनके बारे में
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी : ब्रिटेन की महारानी एलिज़ाबेथ 2 (Queen Elizabeth II Death) का कल रात निधन हो गया. इंग्लैंड की महारानी का जीवनकाल उतार-चढ़ाव से भरा हुआ रहा. उनके कई फैसलों का परिवार और देश पर दूरगामी प्रभाव पड़ा. उनके फैसलों ने उनके बड़े बेटे चार्ल्स 3 के जीवन पर भी बेहद असर रहा. प्रिंस चार्ल्स के जीवन की प्रमुख स्त्रियों में एक रहीं उनकी पहली पत्नी डायना के जीवन पर भी महारानी के फैसलों ने काफी प्रभाव डाला. आइए जानते हैं, कैसे रहे महारानी के रिश्ते प्रिंसेस डायना के साथ... 

चार्ल्स के छोटे भाइयों की दोस्त थीं डायना 
किस्सों के मुताबिक़ डायना लगभग 16 साल की थीं जब चार्ल्स से उनकी पहली मुलाक़ात हुई थी. इससे पहले वे प्रिंस एंड्रू और प्रिंस एडवर्ड के साथ खेला करती थीं. राजकुमारी डायना की अक्सर इस सिलसिले में क्वीन एलिज़ाबेथ (Queen Elizabeth II) से मुलाक़ातें हो जाती थीं.  1981 में जैसे ही चार्ल्स ने डायना से शादी का प्रस्ताव रखा, मीडिया अपने होने वाली प्रिंसेस को लेकर दीवानी  हो गई. इस पर डायना का कहना था कि क्वीन ने इन सब से निबटने में उनकी कोई मदद नहीं की थी. डायना के बारे में कहा जाता है कि उनकी महारानी या अपने ससुराल वालों से कोई उम्मीद नहीं थी. हालांकि उन्होंने कभी क्वीन के विषय में खुलकर कुछ नहीं कहा. 

पोस्टपार्टम डिप्रेशन और बीमारी के वक़्त अकेली रहीं डायना 
अपने जीवन के सबसे कठिन पलों में भी प्रिंसेस डायना(Princess Diana) को घोर अकेलापन झेलना पड़ा. तब भी जब वे बुलीमिया, मॉर्निंग सिकनेस और पोस्टपार्टम डिप्रेशन से गुज़र रही थीं, वे लगातार अकेलेपन से जूझ रही थीं. 
हालांकि प्रिंसेस डायना ने यह भी बताया कि जब प्रिंस विलियम उनके गर्भ में थे तब वे सीढ़ियों पर गिर गयी थीं और इस घटना से क्वीन एलिज़ाबेथ बेहद डर गयी थीं. 

दुनिया की सबसे सुंदर राजकुमारी प्रिंसेस डायना की सास ऐसे खाती थी केला, जानकर रह जाएंगे हैरान   

 Queen Elizabeth II का बेहद सम्मान करती थीं उनकी बहू 
अपने तमाम अकेलेपन और शाही जीवन में बिताए हुए बोझिल पलों के बावजूद प्रिंसेस डायना ने अपनी सास के लिए बेहद सम्मान रखा. कहा जाता है कि उन्होंने डायना से कहा था कि मैं आपको कभी बुरा नहीं महसूस होने दूंगी पर आपके बेटे के लिए यह बात नहीं कह सकती. प्रिंसेस के मुताबिक क्वीन ने उनकी बातों को काफी सहजता से लिया और उनके साथ बेहद अच्छे ढंग से रहीं. 

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement