लाइफस्टाइल
गजक खाने पर स्वाद के साथ भरपूर मात्रा में मिलता है कैल्शियम और फाइबर. इन समस्याओं को भी कंट्रोल करता है.
डीएनए हिंदी: सर्दियों का मौसम (Winter Weather) शुरू होते ही बाजार मूंगफली और गजक की भरमार शुरू हो जाती है. लोग धूप सेंकने या फिर खाने के बाद इसे खाना पसंद कर देते हैं. यह टेस्ट में जितनी मजेदार होती है. शरीर के लिए भी उतनी ही लाभदायक भी होती है. गजक खाने (Gajak Eating Benefits) से कई ऐसे फायदे मिलते हैं, जिन्हें शायद ही आप जानते हो तो आइए जानते हैं आखिर सर्दी में क्यों खानी चाहिए गजक. क्या मिलते है इसके फायदे.
ये हैं गजक के फायदे
सर्दी जुखाम और खांसी से बचाती है गजक
दरअसल तिल और गुड़ से तैयार होने वाली गजक की तासीर गर्म होती है. इसे खाने से आपको सर्दी और जुखाम जैसी समस्या से छूटकारा मिल सकता है. गजक खाने से इम्यूनिटी भी बूस्ट (Immunity Booster) होती है. इसे खाने से आप एनर्जेटिक बने रहते हैं.
एनर्जी बढ़ाता है गजक
गुड़ के साथ ही तिल की तासीर भी गर्म होती है. इसलिए तिल और गुड़ की गजक शरीर को गर्म रखने के साथ ही एनर्जी देती है. यह आपको कई मौसमी बीमारियों से बचाकर रखती है.
हाई ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करती है
तिल में सिसामोलिन नामक तत्व होता है. यह आपके शरीर के हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में काफी मददगार होता है. अगर आप हर दिन थोड़ी सी गजक का सेवन करते हैं तो आप बीपी की समस्या से बचे रह सकते हैं.
पाचन को बनाता है बेहतर
गुड़ और तिल या मूंगफली की गजक में भरपूर मात्रा में फाइबर मिलता है. इसलिए इसे खाने से आपको पाचन से जुड़ी समस्साएं जैसे कब्ज, एसीडिटी से छुटकारा मिल जाता है. यह मदद घटाने में भी काफी मददगार है.
हड्डियों को मजबूत बनाए
गुड़ और तिल दोनों ही कैल्शियम से भरपूर होते हैं. दोनों के मिलने पर यह मात्रा और ज्यादा बढ़ जाती है. ऐसे में गजक खाने से कैल्शियम की कमी पूरी हो जाती है. इसका सेवन आपकी हड्डियां और दांतों को भी मजबूत रखता है. यह बुजुर्गों के लिए और भी फायदेमंद होती है.
(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इं