लाइफस्टाइल
अमेरिका और यूरोपीय देशों में गाय के चारे में जानवरों का मांस और खून मिलाया जाता है. मांसाहारी दूध के लिए गाय के चारे में सूअर, मछली, मुर्गी, गाय, बिल्ली और कुत्ते का मांस भी मिलाया जाता है. जानिए ऐसा क्यों किया जाता है?
भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते के बीच 'नॉन-वेज मिल्क' पर चर्चा ज़ोरों पर है. अमेरिका अपने डेयरी उत्पादों के लिए भारतीय बाज़ार में प्रवेश चाह रहा है, लेकिन भारत इस समझौते में आनाकानी कर रहा है. इसकी बड़ी वजह 'नॉन-वेज मिल्क' है. भारत ने सांस्कृतिक-धार्मिक चिंताओं, कृषि और डेयरी क्षेत्र की सुरक्षा के चलते अमेरिकी डेयरी उत्पादों को अनुमति देने से इनकार कर दिया है. हालाँकि, इस पर अभी भी बातचीत जारी है.
'नॉन-वेज मिल्क' उन गायों के दूध को कहा जा रहा है जो नॉन-वेज चारा खाती हैं. भारत में गायों को पवित्र माना जाता है और यहाँ बड़ी संख्या में शाकाहारी लोग रहते हैं, जिसके कारण 'नॉन-वेज मिल्क' को स्वीकार नहीं किया जा रहा है. ऐसे में सवाल उठता है कि जब गाय शाकाहारी पशु है, तो उसे नॉन-वेज कैसे खिलाया जाता है और क्या इससे वाकई दूध की गुणवत्ता में सुधार होता है? आइए इन सवालों के जवाब जानते हैं.
भारत में वेजिटेरियन लेकिन यूएस वाली गाय होती हैं मांसाहारी
गायें शाकाहारी होती हैं और भारत में उन्हें चारा, हरी घास, मक्का, दालें और गेहूं के दाने खिलाए जाते हैं. हालांकि, अमेरिका और यूरोपीय देशों में गाय के भोजन में जानवरों का मांस और खून मिलाया जाता है. मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, मांसाहारी दूध के लिए गाय के भोजन में सूअर, मछली, मुर्गी, गाय, बिल्ली और कुत्ते का मांस भी मिलाया जाता है.
हाई प्रोटीन डाइट के लिए खिलाते हैं मांस
प्रोटीनके लिए इन्हें सूअर और घोड़े का खून भी दिया जाता है. वज़न बढ़ाने के लिए इन जानवरों में वसा का एक अंश भी शामिल होता है. इस प्रकार के भोजन को 'ब्लड मील' कहा जाता है, जो लाइसिन नामक अमीनो एसिड का भी अच्छा स्रोत माना जाता है.
गाय के शरीर में पाए जाने वाले प्रोटीन में लगभग नौ प्रकार के अमीनो एसिड होते हैं. इनमें से सबसे महत्वपूर्ण लाइसिन और मेथियोनीन हैं. ऐसा माना जाता है कि ब्लड मील लाइसिन नामक अमीनो एसिड का एक अच्छा स्रोत है.
इसके अलावा, पशु के मांस और हड्डियों को चारे में मिलाने से गाय से प्राप्त दूध में प्रोटीन की मात्रा भी बढ़ जाती है. ऐसे में, दूध की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए अमेरिका, ब्राज़ील और यूरोपीय देशों में गायों के लिए बड़े पैमाने पर ऐसा चारा तैयार किया जाता है.
क्या नॉन वेजिटेरियन काउज का दूध ज्यादा पौष्टिक होता है?
ऐसा नहीं है कि मांसाहारी आहार वाली गायों का दूध, शाकाहारी आहार वाली गायों के दूध से स्वाभाविक रूप से अधिक पौष्टिक होता है.हालांकि आहार दूध के फैटी एसिड प्रोफाइल को प्रभावित कर सकता है, लेकिन यह जरूरी नहीं कि दूध को समग्र रूप से अधिक पौष्टिक बना दे. मांसाहारी गाय दूध अधिक देती है ये सही है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.