लाइफस्टाइल
आज के समय में ज़्यादातर लोग विटामिन बी12 की कमी से पीड़ित हैं. यह समस्या ज़्यादातर शाकाहारियों में पाई जाती है क्योंकि बी12 मांस में पाया जाता है, लेकिन हम आपको एक ऐसी शाकाहारी चीज़ के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी बी12 की समस्या को चुटकियों में दूर कर देगी. आइये जानते हैं यह चीज़ क्या है?
आजकल लोगों के बीच विटामिन B12 की कमी आम होती जा रही है, खासकर शाकाहारी (vegetarian) लोगों में. इसका कारण यह है कि विटामिन B12 के अधिकतर स्रोत मांसाहारी खाद्य पदार्थ होते हैं जैसे मछली, अंडा, मीट आदि. लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि शाकाहारियों में इस कमी को पूरा नहीं किया जा सकता.
B12 की कमी से शरीर में थकान, भूख न लगना, चिड़चिड़ापन, वेट लॉस, याददाश्त की कमजोरी, और यहां तक कि तंत्रिका तंत्र संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं. ऐसे में जरूरी है कि इस कमी को नेचुरल और सस्टेनेबल तरीकों से दूर किया जाए.
विटामिन B12 शरीर के लिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि यह रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में सहायक है. साथ ही नर्वस सिस्टम को स्वस्थ रखता है. ये DNA सिंथेसिस में अहम भूमिका निभाता है. इसके अलावा ये थकान और कमजोरी से बचाने में मदद करता है. इसलिए इसकी नियमित आपूर्ति जरूरी है, खासकर उन लोगों के लिए जो नॉन-वेज नहीं खाते.
अब सवाल ये है कि शाकाहारी लोग कैसे इस कमी को दूर करें? जवाब है, बिलकुल आसान घरेलू उपाय. रोजाना आटा गूंथते समय उसमें सिर्फ 1 चम्मच न्यूट्रिशनल यीस्ट (Nutritional Yeast) मिला लें. यीस्ट विटामिन B12 का शाकाहारी और सुरक्षित स्रोत है. यह बाजार में आसानी से उपलब्ध होता है और खाने में स्वाद में कोई खास फर्क नहीं डालता.