Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

DNA Women Achievers Awards 2025: रोजाना 1200 लोगों को 'थाल सेवा' देती हैं Swati Kapoor, बनीं डीएनए सोशल वर्कर ऑफ द ईयर

शुक्रवार 27 जून को डीएनए वुमेन अचीवर्स अवॉर्ड्स 2025 (DNA Women Achievers Awards 2025) में स्वाति कपूर (Swati Kapoor) सोशल वर्कर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया,जो कि उत्तराखंड में थाल सेवा चलाती हैं.

Latest News
DNA Women Achievers Awards 2025: रोजाना 1200 लोगों को 'थाल सेवा' देती हैं Swati Kapoor, बनीं डीएनए सोशल वर्कर ऑफ द ईयर

Swati Kapoor

Add DNA as a Preferred Source

शुक्रवार 27 जून को डीएनए ने अलग-अलग क्षेत्रों में ऊंचाई पर पहुंचने वाली महिलाओं को सम्मानित करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. नई पीढ़ी की महिलाओं का जश्न मनाने के लिए डीएनए वुमेन अचीवर्स अवॉर्ड्स 2025 में कोई और नहीं बल्कि स्वाति कपूर भी मौजूद थी. वह उत्तराखंड की एक सोशल वर्कर हैं, जो हल्द्वानी में अपने शहर में किसी को भी भूखा न सोने देने का संकल्प लेती हैं. इस कार्यक्रम में स्वाति कपूर ने सोशल वर्कर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड जीता है. 

कौन हैं स्वाति कपूर

स्वाति कपूर एनजीओ लिटिल मिरेकल फाउंडेशन की को-फाउंडर हैं. फाउंडेशन के तहत वह थाल सेवा चलाती हैं, जिसके तहत लोगों को सिर्फ 5 रुपये में एक प्लेट भर खाना परोसा जाता है. थाल सेवा में लोगों को चावल से भरी प्लेट के साथ राजमा, दाल, लोबिया या चना और सलाद जैसी चीजें खाने को मिलती हैं. सप्ताह के दिनों में औसतन 1200 लोगों के लिए खाना बनाया जाता है. थाल सेवा वैन हर दिन जरूरतमंदों को करीब 200 पैकेट खाना बांटती है. सबसे बड़ी बात यह है कि थाल सेवा पॉइंट पर गर्भवती महिलाओं को भी मुफ्त में खाना परोसा जाता है. 

क्या है थाल सेवा

लिटिल मिरेकल फाउंडेशन की ऑफिशियल साइट पर बताया गया है कि थाल सेवा कथित तौर पर क्राउडफंडिंग पहल है जो रोजाना 1000 से ज्यादा लोगों को खाना उपलब्ध कराती है. कुछ दानकर्ता अनाज और दालों का योगदान करते हैं, जिन्हें शेफ द्वारा पौष्टिक खाने में तैयार किया जाता है. फंडिंग थाल सेवकों से आती है, जो फाउंडेशन में योगदान करते हैं और उपभोक्ताओं से 5 रुपये का मामूली कलेक्शन होता है. 

क्या है डीएनए वुमन अचीवर्स अवॉर्ड

27 जून को आयोजित डीएनए वुमेन अचीवर्स अवॉर्ड्स 2025 में उन अथक प्रयासों, रणनीतिक योजना और दृढ़ संकल्प को सम्मानित किया गया, जो महिलाओं को आगे बढ़ने और भविष्य की पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शन करने के लिए सशक्त हैं. एक भव्य कार्यक्रम में बेस्ट वुमेन अचीवर्स को उनकी सफलता के लिए सम्मानित किया गया.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement