लाइफस्टाइल
Stress Relieving Food: अगर स्ट्रेस की वजह से आपका किसी काम में मन नहीं लगता है, तो रोजाना ये 5 चीजें खाना शुरू कर दें. इससे टेंशन फ्री हो जाएंगे...
डीएनए हिंदी: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और अन्य कारणों की वजह से लोग काफी ज्यादा परेशान रहते हैं. कोई फैमिली तो कोई रिलेशनशिप को लेकर टेंशन में रहता है. लेकिन, ज्यादा स्ट्रेस की वजह से सेहत पर इसका बुरा असर पड़ता है. ऐसे में आज हम आपके ऐसी डाइट (Stress Relieving Food) के बारे में बताने वाले हैं, जिसे अपनाकर आप स्ट्रेस से छुटकारा पा सकते हैं. दरअसल हेल्दी फूड्स में कुछ फूड ऐसे भी होते हैं, जो पाचन को दुरुस्त (Stress Relieving Food) रखते हैं और इसकी वजह से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है. इन चीजों के सेवन से शरीर से दूषित चीजें बाहर निकल जाती है, जिससे आपको हेल्दी और स्ट्रेस फ्री रहने में मदद (Stress Relieving Food) मिलती है.
दूध (Milk)
दूध में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, इसलिए इसे संपूर्ण आहार भी कहा जाता है. ऐसे में अगर आप रोजाना दूध का सेवन करते हैं तो इससे सिर्फ शरीर को ही नहीं बल्कि दिमाग को भी फायदा होगा और माइंड ठंडा रहेगा.
पालक (Spinach)
हरी पत्तेदार सब्जियों की बात करें तो पालक का नाम सबसे पहले आता है. इसमें जिंक, मैग्नीशियम, आयरन और मैग्नीज जैसे न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जिसके सेवन से ब्रेन में ऑक्सीजन लेवल बढ़ने लगता है और हैप्पी हार्मोन सीक्रीट हो जाता है. इससे मूड बेहतर होता है.
ब्रोकोली (Broccoli)
ब्रोकोली को काफी हेल्दी माना जाता है और अक्सर लोग इसको सलाद के रूप में खाते हैं. ब्रोकोली में फोलेट की काफी मात्रा पाई जाती है, जिससे डिप्रेशन दूर होता है.
अजवाइन (Ajwain)
अजवाइन एक ऐसा आयुर्वेदिक मसाला है जो पेट की गड़बड़ी को दूर करने में काफी मदद करता है. लेकिन, काफी कम लोग इस बात को जानते होंगे कि अजवाइन आपका मूड भी ठीक कर सकता है. इतना ही नहीं, इसके सेवन से अच्छी नींद आती है.
बादाम (Almond)
हम हमेशा ये सुनते आए हैं कि बादाम हमारे दिमाग के लिए अच्छा होता है और अगर आप रोज इस ड्राई फ्रूट का सेवन करते हैं तो मेंटल हेल्थ के लिए ये काफी अच्छा रहता है. इससे आपको किसी भी तरह का तनाव परेशान नहीं करेगा.
(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.