Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

2025 का ये वायरल रैप सॉन्ग सुना क्या आपने? एयर इंडिया क्रैश से लेकर मुस्कान के ब्लू ड्रम और राजा-सोनम तक को है इसमें लेपेटा

Most viral rap song in 2025 based on India incident: वायरल रैप सॉन्ग वीडियो: 2025 में होने वाले हादसों पर एक रैप सॉन्ग वायरल हो रहा है. इस गाने को सुनकर आप भी चौंक जाएंगे. देखिए वायरल हो रहा वीडियो की क्लिप.

Latest News
2025 का ये वायरल रैप सॉन्ग सुना क्या आपने? एयर इंडिया क्रैश से लेकर मुस्कान के ब्लू ड्रम और राजा-सोनम तक को है इसमें लेपेटा

Most viral rap song in 2025 based on India incident

Add DNA as a Preferred Source

Watch the viral video clip: अब तक साल 2025 कई तरह की त्रासदियों से भरा रहा है. पिछले छह महीनों में कई बड़े हादसे, हत्याएं और क्लैश देखने को मिले हैं. पहलगाम में हुए आतंकी हमले से लेकर सोनम का अपने पति राजा का हनीमून पर मर्डर या हाल में अहमदाबाद एयर इंडिया का विमान हादसा तक सब दिल दहलाने वाला रहा है. इसने देश और दुनिया तक को हिला करे रख दिया है. लेकिन इसी बीच एक रैप सॉन्ग वायरल हो रहा है इंस्टाग्राम पर जिसे आप सुनकर दंग रह जाएंगे. 

इस रैप सॉन्ग में अब तक हुई साल 2025 की सभी घटनाओं पर कटाक्ष करते हुए एक रैप सॉन्ग इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. यह गाना इतना दमदार है कि इसे सुनते ही आपकी रूह कांप उठती है. कुछ लाइनें इतनी भावुक हैं कि वे आपकी आंखों में आंसू ला देती हैं. तो चलिए इस भावुक गाने पर एक नजर डालते हैं जो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है.
 
क्या है इस गाने के बोल 

वक्त से पहले मानसून देखा 

मई के महीने में जून देखा

सड़क पे नेता का हनूमून देखा  

हनीमून पर दूल्हे का खून देखा

पहलगाम में गोली अंधाधुन देखा 

धर्म पूछ के मारा चुन-चुन देखा  

Operation Sindoor देश का जुनून देखा  

पाकिस्तान को किया हमने सुन्न देखा  

दोगला बेवफा सनम देखा 

शादीशुदा आंखों को नम देखा,

लड़कों के चेहरों पर गम देखा,

क्योंकि लाश से भरा हमने ड्रम देखा,

आरसीबी का फाइनल हमने मैच देखा,

लारेंस गोल्डी का हम क्लैश देखा,

इसके आगे सोचा कोई अच्छी न्यूज आएगी,

एयरइंडिया का प्लैन क्रैश देखा,

2025 आधा अभी बाकी,

बस खुदा इतना अभी काफी है.

यहां-सुनिए ये रैप सॉन्ग

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Xplore (@explore_hangout)

कई लोगों ने इस गाने की खूब तारीफ़ की है. वैसे अगर आपने भी अब ये वीडियो देखा है तो बताइए- आपकी क्या राय है? आपको ये गाना कैसा लगा?  

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement