लाइफस्टाइल
पद्म श्री से सम्मानित डॉ. सोनिया नित्यानंद को चिकित्सा क्षेत्र में किए गए योगदान के लिए डीएनए वूमन अचीवर्स अवार्ड्स 2025(DNA Women Achievers Awards 2025) में 'लाइट ऑफ इंडिया' अवॉर्ड से नवाजा गया.
चिकित्सा जगत की जानी-मानी हस्ती और पद्म श्री से सम्मानित डॉ. सोनिया नित्यानंद को डीएनए वूमन अचीवर्स अवार्ड्स 2025(DNA Women Achievers Awards 2025) में 'लाइट ऑफ इंडिया' अवॉर्ड से नवाजा गया. वो मौजूदा समय में संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SGPGIMS) में हेमटोलॉजी विभाग की हेड और प्रोफेसर के तौर पर काम कर रही हैं. उन्होंने अपने 3 दशकों से लंबे करियर में हेमटोलॉजी और इम्यूनोलॉजी दोनो में अहम योगदान दिया है.
डॉ. सोनिया नित्यानंद ने अपने चिकित्सा करियर की शुरूआत किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज (KGMC) लखनऊ से हुई थी. जहाँ उन्होंने एमबीबीएस और बाद में मेडिसिन में एमडी की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद डॉ. सोनिया नित्यानंद स्वीडन के स्टॉकहोम में फेमस कारोलिंस्का इंस्टीट्यूट से इम्यूनोलॉजी में पीएचडी की डिग्री हासिल की थी.
इसके बाद उन्होंने अक्टूबर 1991 से नवंबर 1993 तक केजीएमसी में मेडिसिन में सहायक प्रोफेसर के रूप में अपना शिक्षण करियर शुरू किया. इसके बाद वह नवंबर 1993 में एसजीपीजीआईएमएस में एक संकाय सदस्य के रूप में शामिल हुईं.डॉ. सोनिया नित्यानंद ने शुरुआत में इम्यूनोलॉजी विभाग में और बाद में हेमेटोलॉजी विभाग में चली गईं. जहाँ वह अब टीम का नेतृत्व करती हैं.
पद्म श्री से सम्मानित डॉ. सोनिया नित्यानंद को पिछले कुछ सालों में कई प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा गया. जिसमें इंडियन नेशनल साइंस एकेडमी यंग साइंटिस्ट अवार्ड (1990), डीबीटी नेशनल बायोसाइंसेज करियर अवार्ड (2003-04), एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडिया द्वारा डॉ. जेसी पटेल और बीसी मेहता अवार्ड (2000), और एमडी के दौरान दो शीर्ष सम्मान, डॉ. एनएन गुप्ता गोल्ड मेडल और सर्वश्रेष्ठ मेडिकल छात्र के लिए चांसलर मेडल शामिल हैं.
उन्होंने संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SGPGIMS) में बोन मैरो ट्रांसप्लांट प्रोग्राम में अहम भूमिकी निभाई. विभिन्न रक्त-संबंधी बीमारियों के लिए 25 प्रत्यारोपण सफलतापूर्वक पूरे किए हैं. डीएनए महिला अचीवर्स अवार्ड्स 2025 उन अथक प्रयासों, रणनीतिक योजना और दृढ़ संकल्प को मान्यता देता है जिसने महिलाओं को आगे बढ़ने और भविष्य की पीढ़ियों के लिए मार्ग प्रशस्त करने के लिए सशक्त बनाया है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.