Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

Protein Ka Powerhouse: अंडा और दूध का बाप है यह दाल, इसमें प्रोटीन है इतना कि शरीर हो जाएगा फौलादी

Protein Powerhouse: एक कटोरी लोबिया की दाल में 2 अंडे के बराबर प्रोटीन होता है और इसे दुनिया की सबसे पावरफुल दाल माना जा सकता है. इस दाल के सेवन से आपका शरीर फौलादी बन जाएगा. यह दाल प्रोटीन और कैल्शियम का बेहतरीन सोर्स है. तो आपको अपनी डाइट में लोबिया की दाल जरूर ट्राई करनी चाहिए.

Latest News
Protein Ka Powerhouse: अंडा और दूध का बाप है यह दाल, इसमें प्रोटीन है इतना कि शरीर हो जाएगा फौलादी

एक कटोरी लोबिया की दाल में 2 अंडे के बराबर प्रोटीन होता है.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी : यह सामान्य जानकारी सभी लोगों के पास है कि अंडा और दूध में प्रोटीन की मात्रा बहुत होती है. इसलिए अंडा और दूध के सेवन से मसल्स मजबूत होते हैं. लेकिन आज हम आपको एक ऐसी चीज का नाम बताने जा रहे हैं जो आप सबको पता है. लेकिन आपको यह नहीं पता होगा कि वह चीज प्रोटीन के मामले में अंडा और दूध का बाप है. 
जी हां, उस चीज का नाम है लोबिया की दाल. आपको जानकर हैरानी होगी कि एक कटोरी लोबिया की दाल में 2 अंडे के बराबर प्रोटीन होता है और इसे दुनिया की सबसे पावरफुल दाल माना जा सकता है. इस दाल के सेवन से आपका शरीर फौलादी बन जाएगा. यह दाल प्रोटीन और कैल्शियम का बेहतरीन सोर्स है. तो आपको अपनी डाइट में लोबिया की दाल जरूर ट्राई करनी चाहिए. 

लोबिया दाल प्रोटीन का बहुत शानदार सोर्स है.

हेल्थलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, लोबिया की दाल को वेजिटेरियन लोगों के लिए प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है. लोबिया की दाल प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर और मिनरल्स का भंडार है. एक कप यानी 170 ग्राम लोबिया दाल में 13 ग्राम प्रोटीन होता है, जो अंडे की तुलना में करीब दोगुना है. इस दाल में दूध से करीब 4 गुना ज्यादा प्रोटीन होता है. 100 ग्राम दूध में 3.4 ग्राम प्रोटीन होता है, जबकि लोबिया में इससे कई गुणा ज्यादा. चिकन के मुकाबले इस दाल को सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. 

इसे भी पढ़ें : खून को पतला कर ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाते हैं ये फूड्स, ब्लॉकेज-हार्ट अटैक की समस्या होती है दूर

लोबिया की दाल मांसपेशियां मजबूत करती हैं. इसे खाने से आप दिनभर एनर्जी से भरपूर रहते हैं. यह दाल पेट से संबंधी समस्याएं भी दूर कर सकती है. इस दाल में भरपूर फाइबर होता है, जो पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है. लोबिया की दाल में मैगनीज की अच्छी मात्रा होती है, जो शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देती है और कमजोरी दूर करती है. लोबिया की दाल को कई पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट का खजाना माना जा सकता है. ये एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की ऊर्जा पैदा करने वाली कोशिकाओं को ताकत देते हैं. लोबिया दाल को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी रामबाण माना जा सकता है. कई रिसर्च में पता चला है कि लोबिया दाल खाने से ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है.

(Disclaimer: लोबिया दाल के बारे में ये बातें आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए है. इस पर विस्तृत जानकारी के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श लें.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement