लाइफस्टाइल
Flight में सफर करने से पहले लोगों को कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए वरना लोगों की हेल्थ तक बिगड़ सकती है.
डीएनए हिंदी: हवाई यात्रा करना हर किसी का सपना होता है. सरकार अनेकों तरह के प्रयास कर रही है जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को फ्लाइट में सफर के लिए प्रोत्साहित किया जा सके. बच्चे से लेकर बूढ़े तक फ्लाइट में सफर करने के लिए कई तरह की प्लानिंग कर लेते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि फ्लाइट में बैठने से पहले आपको खाने पीने का भी ख्याल रखना होता है. अगर इस तरह का ध्यान नहीं रखा गया तो आपको सफर में हेल्थ से जुड़ी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.
हेल्थ दिक्कतों की बात करें तो इसमें सिर दर्द, कान में दिक्कत, पेट दर्द होना आदि शामिल हैं. स्वास्थ्य से जुड़ी इन मुश्किलों के चलते आप अन्य गंभीर बीमारियों का शिकार हो सकते हैं. इसकी वजह यह है कि एक निश्चित ऊंचाई पर जाते हैं और हवा के दबाव में बदलाव आता है. इन बदलावों का शरीर पर असर पड़ना शुरू हो जाता है और फ्लाइट की स्पीड की वजह से आपको असहज महसूस होने लगता है.
जंक फूड खाना सभी को पसंद होता है क्योंकि इसका टेस्ट सभी को पसंद होता है. फ्लाइट पकड़ने से पहले जंक फूड न खाएं. फास्ट खूड में नमक, चीनी और प्रिजरवेटिव्स की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे आपको सफर करते समय मुश्किल हो सकती है. ऐसे में आवश्यक है कि आप किसी भी कीमत पर फ्लाइट में जाने से पहले जंक फूड न खाएं.
कहते हैं कि सेब सेहत के लिए अच्छा फल माना जाता है और इसमें काफी मात्रा में फाइबर रहता है. इसको पचाने में भी मुश्किल होती है और इससे कब्ज की परेशानी हो सकती है. फ्लाइट को पकड़ने से पहले सेब खाने से बचना चाहिए क्योंकि फ्लाइट में सेब आसानी से नहीं पचता है.
आखिर क्या स्लीप डीवॉर्स, कपल्स को कैसे मिलते हैं इसके फायदे, जानिए इसके बारे में सबकुछ
सेब की तरह ही ब्रॉकली स्वस्थ लाइफस्टाइल बनाए रखने के लिए बेहतरीन सब्जी होती है. इसे फ्लाइट पकड़ने से पहले खाने से बचना चाहिए क्योंकि ब्रॉकली से पेट फूलने और गैस जैसी दिक्कतें हो सकती हैं. इसके अलावा कच्ची सलाद खाने से भी परहेज करना चाहिए क्योंकि इससे पेट खराब और पेट दर्द की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.