Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

DNA Women Achievers Awards 2025: सुपर्णा सरकार ने जीता ब्रेकिंग बैरियर्स अवॉर्ड, अपनी बाइक ड्राइव से तोड़ रही हैं कई Stereotype

DNA Women Achievers Awards 2025, Suparna Sarkar

Latest News
DNA Women Achievers Awards 2025: सुपर्णा सरकार ने जीता ब्रेकिंग बैरियर्स अवॉर्ड, अपनी बाइक ड्राइव से तोड़ रही हैं कई Stereotype

DNA Women Achievers Awards 2025, Suparna Sarkar

Add DNA as a Preferred Source

DNA Women Achievers Awards 2025: सुपर्णा सरकार ने डीएनए महिला अचीवर्स अवार्ड्स 2025 में ब्रेकिंग बैरियर अवार्ड अपने नाम कर लिया है. सुपर्णा भारत की मशहूर महिला बाइकर्स में से एक हैं. भले ही मोटरस्पोर्ट्स और बाइक राइडिंग को 'पुरुष' प्रधान माना जाता था, पर सुपर्णा ने इस रूढ़िवादी सोच को तोड़ा है और वो कर दिखाया है जो सबके बस की बात नहीं है. यही नहीं उन्होंने देश के युवा और महिलाओं के बीच रोड सेफ्टी को लेकर जागरूकता भी फैलाई है.

सुपर्णा सरकार मौजूदा समय में एक अनुभवी बाइकर हैं. वो मोटरसाइकिल ट्रनिंग इंस्ट्रक्टर के रूप में काम करती हैं और फीमेल मोटरबाइकर्स को ट्रेनिंग देती है. उन्होंने 3.5 लाख किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय कर ली है और वो आगे भी ये जारी रखेंगी. खास बात ये है कि उन्हें अलग-अलग बाइक इकट्ठा करने का भी काफी शौक है. आपको जानकर हैरानी होगी कि उनके गैरेज में 10 मोटरसाइकिल हैं जो शायद ही किसी महिला बाइकर के पास हो.

सुपर्णा उन महिलाओं को ट्रेन करती हैं जो मोटरसाइकिल चलाना चाहती हैं. वो उन्हें सुरक्षित, आनंदमय और पूरी तरह से तनाव-मुक्त तरीके से राइड सीखाती हैं. उनका मानना है कि महिलाओं के लिए सड़कों पर राइड करना अब एक सपना नहीं बल्कि एक जीवन कौशल है, जिससे सभी लिंग, आयु और राष्ट्रीयता के लिए गतिशीलता सुलभ और सुरक्षित हो सकें.

ये भी पढ़ें: DNA Women Achievers Awards 2025: मिलिए बाइकर Suparna Sarkar से, रोड सेफ्टी को लेकर फैला रही हैं जागरूकता

सुपर्णा स्टीरियोटाइप तोड़ने वाली महिलाओं में शामिल हो गई हैं. इससे साबित होता है कि महिलाएं कुछ भी कर सकती हैं. सुपर्णा ने तब सुर्खियां बटोरीं जब वो सब्यसाची के ग्रैंड फैशन शो बैंड बाजा बारात का हिस्सा बनी थीं. सुपर्णा सरकार सब्यसाची की देसी दुल्हन थीं, जिन्होंने क्लासिक सब्यसाची मुखर्जी का 'लाल' जोड़ा पहना था और उसके साथ हैवी ज्वैलरी पहनी थी. यही नहीं उन्होंने अपनी शादी में बाइक पर एंट्री की थी.

अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement