Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

Diwali Ki Safai: दिवाली से पहले घर से बाहर कर दें ये चीजें, तभी मिलेगा शुभ फल

दिवाली की सफाई करते हुए सारा कूड़ा-करकट और गंदगी तो हम हटा देते हैं, मगर कुछ और चीजें हैं जिन्हें घर से बाहर निकालना जरूरी है.

Diwali Ki Safai: दिवाली से पहले घर से बाहर कर दें ये चीजें, तभी मिलेगा शुभ फल

Diwali Ki safai

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दिवाली की साफ-सफाई आपने कर ही ली होगी. अब जब त्योहार का समय आ ही चुका है और आप घर-आंगन की सजावट में लगे हैं तब एक बात पर और ध्यान देने की जरूरत है. कहीं दिवाली की साफ-सफाई में आपने कुछ ऐसी चीजें तो घर में नहीं छोड़ दीं जिनकी वजह से आपकी सारी साफ-सफाई की मेहनत खराब हो सकती है. जान लीजिए ज्योतिष के अनुसार किन चीजों को दिवाली से पहले घर से बाहर निकालना होता है बेहद जरूरी-

खंडित मूर्तियां
घर के मंदिर की साफ-सफाई भी आप दिवाली पर करते ही हैं. ऐसे में ध्यान रखें कि यहां भी कोई खंडित या टूटी हुई मूर्ति, कटी-फटी फोटो ना हो. यदि ऐसा कुछ है तो उसे लेकर पेड़ के पास रख दें या मिट्टी में दबा दें और दिवाली पर नई मूर्तियों से मंदिर सजाएं.

यह भी पढ़ेंः इस दिवाली अपनाएं ये फैशन टिप्स, बाल, ज्वेलरी और पहनें ऐसी आउटफिट

टूटा हुआ शीशा
कांच टूटने को लेकर अलग-अलग मान्यताएं हैं. कहीं लोग इसे शुभ मानते हैं और कहीं अशुभ. लेकिन एक बात तय है और वो ये कि टूटा हुआ कांच या शीशा घर में नहीं होना चाहिए. यदि किसी कांच के बर्तन या शीशे या किसी भी अन्य कांच की चीज में एक दरार भी है तो उसे दिवाली से पहले घर से बाहर कर दें इसे अशुभ माना जाता है. 

खराब घड़ी
घड़ी वक्त बताती है और हमेशा अच्छा ही वक्त बताए इसके लिए जरूरी है कि आपके घर में कभी भी खराब या रुकी हुई घड़ी ना हो. यदि ऐसा कुछ है तो उसे भी दिवाली से पहले घर से बाहर कर दें क्योंकि इसे नकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है.

यह भी पढ़ेंः दिवाली पर वास्तु के अनुसार ऐसे सजाएं अपना घर, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

जंग लगा लोहा
जंग लगा पुराना लोहा शनि और राहु के नकारात्मक प्रभाव को बढ़ाता है. यदि आपके घर में ऐसा कोई सामान रखा है तो उसे कबाड़ी वाले को बेच दें या बाहर कर दें.

जूते-चप्पल
फटे-पुराने जूते चप्पल भी घर में नकारात्मक ऊर्जा लाते हैं. इन्हें भी दिवाली की सफाई में आप बाहर निकालना भूल गए हैं तो अब जरूर बाहर कर दें.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement