Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

Diwali 2022: डायबिटीज रोगियों के लिए बनाएं शुगर फ्री मिठाई, ये रहीं आसान रेसिपी

दिवाली का मौका है तो कोई भी मिठाई से क्यों दूर रहे!! इस दिवाली शुगर के मरीज भी ले पाएं इनका स्वाद इसके लिए करनी होगी बस आपको थोड़ी सी एक्स्ट्रा तैयारी

Diwali 2022: डायबिटीज रोगियों के लिए बनाएं शुगर फ्री मिठाई, ये रहीं आसान रेसिपी

diwali sugar free sweets recipe

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: त्योहारों का मौका है. मीठे के बिना बात कहां बनेगी. तरह-तरह की डिशेज और मिठाइयां ही तो इन त्योहारों की रौनक को और बढ़ा देती हैं. मगर डायबिटीज मरीज त्योहारों के इस मौसम में अक्सर मायूस हो जाते हैं. खाने-पीने के तरह-तरह के परहेज और उस पर मीठा खाने की मनाही त्योहारों के बेहतरीन स्वाद से उन्हें दूर रहने पर मजबूर कर देते हैं. इस दिवाली क्यों ना शुगर फ्री मिठाइयां बनाकर उन्हें भी खुश कर दिया जाए. जानिए क्या बना सकते हैं और क्या है रेसिपी-

काजू कतली
काजू कतली को बिना चीनी के भी बनाया जा सकता है. चाहें तो शुगर फ्री चीनी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आपको चाहिए बस 250 ग्राम काजू और जरूरत के अनुसार पानी. सबसे पहले काजू धो लें. फिर इसका बारीक पेस्ट बना लें. गैस पर कड़ाही रखें इसमें पानी डालें. पानी में उबाल आए तो शुगर फ्री चीनी डाल दें.

यह भी पढ़ें: Dhanteras Katha : तो इसलिए धनतेरस पर सोना खरीदने की है परंपरा, पढ़ें ये पौराणिक कथा

kaju katli

जब तक चीनी घुल ना जाए तब तक चलाते रहें.जब चाशनी गाढ़ी हो जाए तो काजू का पेस्ट डाल दें. अब इसे भी धीरे-धीरे चलाते रहें. जब काजू का पेस्ट अच्छी तरह पक जाए और कड़ाही छोड़ने लगे तब गैस बंद कर दें.किसी प्लेट में घी फैलाकर लगा दें और इसमें ये पेस्ट डाल दें. ठंडा होने पर डायमंड आकार में काट लें. शुगर फ्री काजू कतली तैयार है.

nariyal laddoo

यह भी पढ़ें: Diwali 2022: कहीं गाय पूजा तो कहीं होता है भूत चतुर्दशी अनुष्ठान, इन शहरों की दिवाली है खास  

नारियल लड्डू
नारियल के लड्डु बनाना बेहद आसान है. इसके लिए आपको चाहिए 250 ग्राम नारियल पाउडर. आधा लीटर दूध. पसंद के अनुसार बारीक कटे हुए  मेवे. बनने के लिए सबसे पहले पैन में दूध गर्म कर लें. इसमें नारियल पाउडर मिलाएं और चलाते रहें. जब ये पक जाए तब इसमें बारीक कटे मेवे डाल दें और अच्छी तरह मिला लें. थोड़ा ठंडा होने पर लड्डू बना लें. 

besan ladoo

बेसन लड्डू
इसके लिए आपको चाहिए एक कप बेसन, 2 चम्मच घी, 2 चम्मच गुड़ का चूरा, ड्राई फ्रूट्स, एक कप दूध. सबसे पहले दूध उबालकर रख लें. बेसन अलग से भून लें. इसमें उबला हुआ दूध मिला लें और चलाते रहें. थोड़ी देर बाद इस मिश्रण में गुड़ और ड्राई फ्रूट्स मिला लें. 5 मिनट तक पकाने के बाद गैस बंद कर दें. हल्का ठंडा होने पर लड्डू बना लें.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement