Advertisement

Ash Gourd Benefits: सफेद पेठा सेहत के लिए है काफी फायदेमंद, जूस पीने से ठीक हो जाती है हार्ट, लिवर और नसों की गंभीर बीमारी

सफेद पेठा कई गुणों से भरपूर होता है. इसके जूस से दिल, लिवर, नसों समेत गंभीर बीमारियां खत्म हो जाती है. 

Ash Gourd Benefits: सफेद पेठा सेहत के लिए है काफी फायदेमंद, जूस पीने से ठीक हो जाती है हार्ट, लिवर और नसों की गंभीर बीमारी
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सफेद पेठा अपने औषधीय गुणों को लेकर काफी पुराने समय से कई बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल किया जाता रहा है. इसकी चर्चा आयुर्वेदिक ग्रंथों में भी की गई है. इसे बीमारियों में अलग-अलग तरीके से इस्तेमाल किया जाता है. वहीं कई गंभीर बीमारियों में सफेद पेठे के जूस का इस्तेमाल किया जाता है. इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, जिंक, आयरन, कैल्शियम जैसे तमाम पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. आइए बताते हैं किन किन समस्याओं ठीक कर देता है सफेद पेठे का जूस...

हार्ट के मरीजों के लिए फायदेमंद है पेठे का जूस

सफेद पेठे का जूस हार्ट पेशेंट्स के लिए बहुत लाभदायक होता है. इसकी वजह पेठे में कांटेक्ट और फाइबर बहुत ज्यादा मात्रा में पाए जाते हैं. यह कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने से लेकर कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ को बनाए रखता है. 

लिवर के लिए फायदेमंद है जूस

रिसर्च के अनुसार, सफेद पेठे के जूस में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इन्फ्लेमेटरी जैसे कई गुण है. यह लीवर के लिए बहुत ही फायदेमंद है. यह फैटी लीवर को बहुत ही तेजी से सही करते हैं. 

नसों की समस्याओं में भी होता है लाभ

शरीर में नसों संबंधी समस्याओं में सफेद पेठे का जूस बहुत ही फायदेमंद होता है. इसमें फेनोलिक्स, स्टेरॉल्स, ग्लाइकोसाइड फेनोलिक्स और एक्टिव कंपाउंड पाए जाते हैं. यह बंद नसों को खोल देते हैं.  साथ ही मिर्गी को भी ठीक करते है. 

मांसपेशियों के दर्द में मिलती है राहत

सफेद पेठे का जूस मांसपेशियों को भी आराम देता है. यह मसल्स में दर्द और अकड़न को भी ठीक करता है. इसका जूस पीने से चिंता और नींद न आने विकार भी दूर हो जाते हैं. 

सर्दी जुखाम में भी मिलती है राहत

गुणों से भरपूर सफेद पेठे का जूस भारी से भारी सर्दी और जुखाम में बेहद कारगार दवा है. पेठे में कैरोटेनॉयड्स और पेप्टाइड्स, फाइटोकेमिकल्स जैसे तत्व पाए जाते हैं. यह सर्दी जुखाम में एंटीबायोटिक का काम करते हैं. इसका जूस पीने से सर्दी, फ्लू और निमोनिया से छुटकारा मिलता है.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement