लाइफस्टाइल
Pineapple Health Benefits: गर्मी के मौसम में रोजाना अनानास के सेवन से दिल और पेट से जुड़ी बीमारियां दूर रहती हैं, यहां जानिए इसके अन्य फायदे.
डीएनए हिंदी: गर्मी के मौसम में सेहत का खास-ख्याल रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि इस मौसम में जरा सी लापरवाही कई गंभीर बीमारियों की वजह बनती है. इस मौसम में खासतौर से शरीर (Healthy Summer Fruit) को तरोताजा रखने की जरूरत होती है. ऐसे में गर्मी के मौसम में खुद को तरोताजा रखने के लिए आप अनानास का सेवन कर सकते हैं. यह न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि कई पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है, जिससे स्वास्थ्य को कई तरह से लाभ मिलता है.
इसके अलावा अनानास पाचन में मदद करता है (Health Benefits Of Pineapple) और इम्युनिटी को बढ़ावा देता है. इसलिए गर्मियों में अनानास का सेवन जरूर करना चाहिए, तो आइए जानते हैं गर्मियों में अनानास खाने के क्या हैं फायदे.
हड्डियों को करता है मजबूत
गर्मियों में अनानास के सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं और शरीर स्वस्थ रहता है. इसके अलावा इसमें मौजूद कैल्शियम मांसपेशियों के दर्द से राहत दिलाता है और इसमें मौजूद मैगनीज और कैल्शियम हड्डियों में होने वाली कई बीमारियों को दूर करता है.
दिल को रखता है स्वस्थ
अनानास में मौजूद फाइबर कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम कर दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है. साथ ही इसके सेवन से दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है.
वजन घटाने में है मददगार
गर्मियों में अनानास खाने से वजन कम होने के साथ-साथ पेट की चर्बी भी तेजी से कम होती है. इसके अलावा यह शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, जिससे वजन कम होता है.
उल्टी की समस्या में है फायदेमंद
गर्मियों में अक्सर लोगों को उल्टी की समस्या हो जाती है. ऐसे में अनानास के सेवन से इससे राहत मिलती है. दरअसल इसमें मौजूद गुण मोशन सिकनेस को भी दूर करते हैं और शरीर को स्वस्थ रखते हैं.
इम्युनिटी बूस्ट करने में है मददगार
इसके अलावा गर्मियों में अनानास खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और शरीर स्वस्थ रहता है. अनानास में मौजूद विटामिन सी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर मौसमी बीमारियों के खतरे को भी करता है और अनानास खाने से शरीर लंबे समय तक स्वस्थ रहता है.
(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।)
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इं