Advertisement
हिंदी न्यूज़लेटेस्ट न्यूज

World Milk Day: न्यूट्रिशन का भंडार है दूध, रोज पीने पर सेहत से लेकर स्किन तक को मिलते हैं ये 5 बेनिफिट्स

आइए वर्ल्ड मिल्क डे पर जानते हैं दूध पीने से मिलने वाले 5 फायदों के बारे में. 

Latest News
World Milk Day: न्यूट्रिशन का भंडार है दूध, रोज पीने पर सेहत से लेकर स्किन तक को मिलते हैं ये 5 बेनिफिट्स

Photo Credit: Zee News

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः हर साल 1 जून के दिन वर्ल्ड मिल्क डे (World Milk Day) मनाया जाता है. यह वैश्विक भोजन के रूप में दूध के महत्व को पहचानने के लिए संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन द्वारा घोषित किया गया एक अंतरराष्ट्रीय दिन है. इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों का डेयरी क्षेत्र से जुड़ी गतिविधियों की ओर ध्यान आकर्षित करना और उन्हें अवसर प्रदान करना है. पहली बार वर्ल्ड मिल्क डे 2001 में मनाया गया था. वहीं अगर दूध पीने के फायदों के बारे में बात करें तो यह हमारी सेहत के लिए काफी लाभदायक होता है. आइए जानते हैं दूध से मिलने वाले 5 फायदों (5 Benefits of Milk) बारे में. 

दूध में मौजूद होते हैं ढेर सारे कैल्शियम 

शरीर में कैल्शियम की कमी से हड्डियों में दर्द शुरू हो सकती है. ऐसे में रोजाना कैल्शियम प्राप्त करना जरूरी हो जाता है. इसके लिए आप दूध पी सकते हैं. दूध में ढेर सारा कैल्शियम मौजूद होता है जो हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है. न केवन हड्डियों बल्कि दांतों, नाखूनों और बालों को बेहतर बनाने में भी दूध बहुत मदद करता है.  यही कारण है कि रोजाना एक गिलास दूध पीने की सलाह दी जाती है. 

ये भी पढ़ेंः Alia Bhatt का फेवरेट है ये रोज़-रोज़ का खाना, जानिए क्या है Health Secret

वजन घटाने में मदद करता है दूध 

आजकल बहुत से लोग अपना वजन घटाना चाहते हैं. ऐसे में दूध पीना बहुत फायदेमंद है. बिना चीनी डाले दूध पीने से आपको सेहत भी मिलेगी और वजन भी नहीं बढ़ेगा.  ऐसे में अगर आप भी वजन कम करना चाहते हैं तो अपनी डाइट में दूध जरूर शामिल करें. 

ये भी पढ़ेंः Malaika Arora को खिचड़ी रखती है फिट, जानिए इस सुपर फूड के फायदे!

दांतों के लिए है फायदेमंद 

दांतों को साफ और सुरक्षित रखने के लिए दूध बहुत ज्यादा लाभदायक है. विशेषज्ञ भी मानते हैं कि एक कप दूध पीने से कैविटी और दांतों में कीड़े लगने की समस्या से छुटकारा पाने में मदद मिलती है. ऐसे में अपने दांतों को बढ़िया बनाने के लिए आप भी दूध पी सकते हैं.

ग्लोइंग बनती है स्किन

ग्लोइंग स्किन पाने के लिए भी दूध का इस्तेमाल किया जा सकता है. दूध में मौजूद पोषक तत्व स्किन के लिए  बहुत फायदेमंद होते हैं. चेहरे की त्वचा को सुंदर और चमकदार रखने के लिए दूध पीना काफी लाभदायक है. इतना ही नहीं दूध में से निकलने वाली मलाई को चेहरे पर लगाने से भी स्किन बहुत साॅफ्ट और चमकदार हो जाती है. 

पेट में होने वाली जलन से बचाता है दूध 

कुछ खाद्य पदार्थ आमतौर पर हमारी अपेक्षा से अधिक अम्लीय और मसालेदार प्रकृति के होते हैं. ऐसे में कई बार खाना खाने के बाद पेट में दर्द शुरू हो जाता है. इस समस्या से बचने के लिए दूध पीना चाहिए. दूध पीने से पेट में होने वाली जलन काफी हद तक कम हो जाती है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement