Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

National Brothers Day 2022: क्या है इस दिन की खासियत? जानिए इसके पीछे का रोचक किस्सा

भाई के प्यार को याद करने के लिए हर साल 24 मई को National Brothers Day 2022 के रूप में मनाया जाता है. 

 National Brothers Day 2022: क्या है इस दिन की खासियत? जानिए इसके पीछे का रोचक किस्सा

सांकेतिक चित्र

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: जीवन में बड़े या छोटे भाई का रिश्ता बहुत खास होता है. उनके साथ हम अपना बचपन बिताते हैं, लड़ते हैं, प्यार करते हैं. उनके साथ अपने सभी सीक्रेट्स शेयर करते हैं. भाई के प्रति हमारा प्यार तो हर दिन होता है लेकिन इस प्यार को याद करने के लिए हर साल 24 मई को National Brothers Day 2022 के रूप में मनाया जाता है. 

रूस, फ्रांस, अमेरिका जैसे देशों में मनाया जाने वाले इस दिन की शुरुआत 24 मई 2005 को अमेरिका के अलबामा में सी डेनियल रोड्स ने की थी. आइए जानते हैं किस तरह मनाया है National Brothers Day 2022. 

  • ब्रदर्स डे के दिन सभी लोग अपने भाई के साथ कुछ खास समय बिताते हैं. सिर्फ भाई ही नहीं बल्कि हमारे खास दोस्त भी भाई की तरह ही होते हैं. इसलिए उनके साथ भी इस दिन की सेलिब्रेट किया जाता है.

  • छोटे भाई/बहन या दोस्त चाहे तो वह अपने भाई के लिए कुछ खास प्लान कर सकते हैं. जैसे कहीं घूमने जाने का या स्पेशल डिश का प्लान बेहतर होगा. 

  • अगर आपका भाई दूर रहता है तो आप उन्हें मैसेज भेज सकते हैं या उनके लिए कुछ खास ऑर्डर कर सकते हैं. सरप्राइज प्लान करना तो उनके दिल छू लेने वाला मौका होगा. 

  • अगर आपके छोटे भाई को वीडियो गेम पसंद है या जूतों का शौक है तो आप उन्हें ये खास गिफ्ट भेज सकते हैं. 

Busy Lifestyle के कारण नहीं मिल पा रहा है खाने का भी वक़्त, ये ट्रिक करेंगे हेल्प

भाइयों की कुछ खास बातें

  • कई बार ऐसा देखा गया है कि जिन लड़कियों के भाई होते हैं उनमें आत्मबल की कमी बिल्कुल नहीं होती है. 

  • लड़के अधिकतर समय अपने दोस्त को भाई कहकर बुलाते हैं. वह इसलिए क्योंकि आप उनसे हर वह चीज शेयर करते हैं जो और किसी से नहीं कर पाते हैं. इसलिए उनके साथ ये दिन सेलिब्रेट करना बहुत खास हो जाता है. 

बच्चे के हाथ से बिस्कुट छीन कर भागा खरगोश, चालाकी देखता रह गया मासूम

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement