Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

Monsoon Make up Tips: बारिश में भी नहीं पिघलेगा मेक अप, इन टिप्स को अपनाकर आप दिखेंगी खूबसूरत

Monsoon Make up Tips: बारिश के लिए करें खास मेक अप, जो पिघलगा नहीं और आपको बनाए रखेगा खूबसूरत, अपनाएं ये टिप्स

Monsoon Make up Tips: बारिश में भी नहीं पिघलेगा मेक अप, इन टिप्स को अपनाकर आप दिखेंगी खूबसूरत
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी : बारिश के मौसम में मेकअप करना एक बड़ा चैलेंजिंग टास्क होता है. नमी और बारिश के कारण मेकअप फैलने और खराब होने का डर बना रहता है. लेकिन अगर आप सही तरीके से मेकअप करेंगी तो आप मॉनसून में भी सबसे खूबसूरत और अलग नजर आएंगी.बारिश में चिपचिपा पन होता है ऐसे में कोई भी मेक अप तुरंत उतर जाता है या पिघल जाता है.

ज्यादातर महिलाओं को लगता है कि मॉनसून के मौसम में मॉइश्चराइजर की जरूरत नहीं होती है लेकिन हम आपको बता दें कि बाकी मौसमों की तरह है मॉनसून में भी आपकी स्किन ड्राई हो सकती है इसलिए स्किन को हेल्दी और हाइड्रेटेड रखने के लिए मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं. चलिए आज हम आपको वॉटर बेस्ड मेक अप के बारे में कुछ टिप्स देते हैं,जो आपको मॉनसून में खूबसूरत बने रहने में मदद करेगा. 

Make up tips in Hindi

यह भी पढ़ें - मॉनसून में अपने बालों का रखें ख्याल कुछ इस तरह 

water proof make up

  • मॉनसून में मेकअप के लिए वाटर प्रूफ या वॉटर रेजिस्टेंट मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें. इससे भीगने पर भी आपका मेकअप नहीं बिगड़ेगा

     
  • मॉनसून में चेहरे पर पाउडर बेस्ड मेकअप प्रोडक्ट लगाएं लेकिन आंखों के लिए क्रीम बेस्ड आईशैडो का चुनाव करें. आंखों पर आई लाइनर लगाने के लिए क्रीम बेस्ड पेन लाइनर का इस्तेमाल करें. मॉनसून के लिए पेस्टल या बेज शेड्स के आई मेकअप का चुनाव करें.

     
  • अगर मेकअप में ब्लश का इस्तेमाल कर रही हैं तो क्रीम बेस्ड ब्लश लगाएं,ये लगाने में भी आसान होता है और भीगने पर ज्यादा फैलता भी नहीं है.

     
  • मॉनसून में लिप ग्लॉस या क्रीमी लिपस्टिक की जगह लिप पेंसिल या मैट लिपस्टिक का चुनाव करें. इससे आपको लॉन्ग लास्टिंग इफेक्ट मिलेगा और भीगने पर भी आपका मेकअप खराब नहीं होगा. मॉनसून के लिए आप पिंक या सॉफ्ट ब्राउन शेड्स की लिप पेंसिल का इस्तेमाल कर सकती हैं

यह भी पढ़ें - मॉनसून में त्वचा का कुछ ऐसे रखें ख्याल
 

water based make up

प्राइमर करें इस्तेमाल (Use Primer before make up)

बरसात के दिनों में चेहरे पर काफी ऑयल आ जाता है जिसकी वजह से चेहरे पर मेकअप ज्यादा समय तक नहीं रह पाता है.बारिश के दिनों में मेकअप करने के लिए प्राइमर का इस्तेंमाल करना चाहिए. प्राइमर लगाने से चेहरे पर ऑयल कम निकलता है और मेक अप काफी देर तक बना रहता है. 

मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल जरूर करें (Use Moisturizer before make up)

बाकी मौसम की तरह बारिश में भी मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करना चाहिए, क्योंकि अंदर से त्वचा का पानी सूख जाती है और स्किन ड्राइ हो जाती है. ऐसे में ये बहुत हेल्प करता है. 

कम फाउंडेशन का करें इस्तेमाल (Use less Foundation)

बारिश के मौसम में चेहरे पर कम फाउंडेशन लगाना चाहिए. चेहरे पर नमी के कारण हैवी फाउंडेसन बह जाता है, इसलिए बारिश के मौसम में लाइट फाउंडेशन लगाना चाहिए.

वॉटरप्रूफ मस्कारा (Water Proof Maskara)

बारिश के दिनों में चेहरे और आंखों में नमी देखने को मिलती हैं. सिंपल मस्कारा लगाने से आंखों में मस्कारा फैल जाता है जिससे आंखें काली और खराब दिखती है. बरसात के दिनों में वाटरप्रुफ मस्कारा लगाना चाहिए. इससे मस्कारा आंखों में फैलने से बच जाएगा

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement