Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

Vastu Tips : Negativity हो घर में तो अपनाएं ये उपाय, सब होगा साफ़ और स्वच्छ

Getting rid of negative energy : जीवन में सकारात्मकता लाना चाहते हैं तो बेहद ज़रूरी है कि इस बात का ख़ास ख़याल रखें कि क्या करना है और क्या नहीं.

Vastu Tips : Negativity हो घर में तो अपनाएं ये उपाय, सब होगा साफ़ और स्वच्छ
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी : नकारात्मक परिवेश में रहने पर जीवन में जीवन में नकारात्मकता बढ़ती जाती है. इस नकारात्मकता का प्रभाव हमारे सोचने-समझने की शक्तियों, काम करेने के तरीकों और ज़िन्दगी के अन्य पक्षों पर भी साफ़ दिखेगा. जीवन में सकारात्मकता(positivity) लाना चाहते हैं तो बेहद ज़रूरी है कि इस बात का ख़ास ख़याल रखें कि क्या करना है और क्या नहीं. इसकी शुरुआत घर से नेगेटिविटी को दूर करने से हो सकती है. ऐसा करने से पॉजिटिविटी अपने आप आगमन का रास्ता तलाश लेगी. घर में बढ़ने वाली नकारात्मकता को रोकने के उपाय! 

घर को हमेशा साफ सुथरा रखें, दीवारों को ज़रूर पेंट करवाएं 
 नकारात्मक ऊर्जा(negative energy )केवल हमारे साथ नहीं होती, यह हमारे उपयोग की चीज़ों में भी पसरी होती है. कई बार घर के पर्दे, दीवारें  या घर का फर्नीचर भी हमें हमारे मुश्किल वक्त का एहसास करवाते हैं.  इसलिए ज़रूरी है कि घर की दीवारों को हर साल उचित समय पर पेंट करवाएं. 

घर में धूप और हवा की आवाजाही 

सूरज की रौशनी घर से negative energy को दूर भगाने में बहुत अहम रोल निभाती है. घर की खिड़कियों को बंद न रखें. ताज़ा हवा हो अंदर आने दें. यह आपके आस-पास सकारात्मकता का प्रसार करेगा. 
घर का माहौल ख़ुश्बू भरा रखें 
ख़ुशबू से सुवासित घर में ख़ूब सारी अच्छी ऊर्जा रहती है. घर में लोबान और धूप नियमित जलाएं. यह सुगंध नई ऊर्जा लेकर भी आएगी. 
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement