लाइफस्टाइल
IRCTC Tour Package से बजट में करें लेह-लद्दाख की सैर. यह शानदार पैकेज 6 दिन 7 रातों का है.
डीएनए हिंदी: अधिकतर स्कूल और कॉलेज में गर्मी की छुट्टियां पड़ चुकी हैं. इस बीच IRCTC Tour Package लोगों को लद्दाख की सैर करने का मौका दे रहा है. बता दें कि इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन यानी आईआरसीटीसी लोगों के लिए लद्दाख की सैर करने के लिए एयर टूर पैकेज लॉन्च किया है. जो लोग मैदानी गर्मी से छुटकारा चाहते हैं उनके यह सुनहरा मौका है. बता दें आईआरसीटीसी के दो पैकेज में लखनऊ से लद्दाख और हैदराबाद से लेह-लद्दाख की यात्रा को शामिल किया गया है.
लखनऊ से लद्दाख का यह टूर पैकेज 22 से 29 जून, 04 से 11 जुलाई, 20 से 27 अगस्त और 31अगस्त से 07 सितम्बर तक के लिए होगा. इसके साथ हैदराबाद से लेह-लद्दाख का टूर पैकेज (IRCTC Ladakh Tour) 16 जून 2022 से शुरू होगा और 7 जुलाई तक चलेगा. यह 6 दिन 7 रातों का पैकेज होगा.
आईआरसीटीसी की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, 'लेह-लद्दाख के खास टूर पैकेज में पर्यटकों को लेह स्तूप और मठ के दर्शन कराए जाएंगे. साथ ही शाम वैली में लेह पैलेस, शांति स्तूप, गुरुद्वारा, नुब्रा वैली जैसी जगहों पर भी घूमने का मौका मिलेगा. इस पैकेज की सबसे खास बात यह है कि पर्यटकों को विश्व प्रसिद्ध पैंगांग झील भी देखने का मौका मिलेगा.
Science Fiction बनी सच्चाई, 2023 से चेक इन कर पाएंगे Space Hotel में
इस पैकेज में पर्यटकों को लखनऊ से दिल्ली तेजस ट्रेन में लाया जाएगा और फिर दिल्ली से लद्दाख तक का सफर विमान से पूरा किया जाएगा. दो व्यक्तियों को 44,500 रूपये प्रति व्यक्ति और तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने के लिए प्रति व्यक्ति 43,900 रुपये देना होगा. माता-पिता के साथ ठहरने पर प्रति बच्चे का पैकेज मूल्य 42,000 रूपये होगा.
Work Stress को कम करने के लिए अपनाएं ये उपाय, मिलेगा फायदा
हैदराबाद से Leh-Laddakh पैकेज डीटेल
इस यात्रा की शुरुआत हैदराबाद से होगी. इसके तहत आपको फ्लाइट से Economy क्लास में दिल्ली ले जाया जाएगा. फिर यहां से फ्लाइट से ही लेह तक की यात्रा पूरी की जाएगी. कीमत की बात करें तो इस पैकेज के तहत आपको अकेले यात्रा करने पर 44,025 रुपये चुकाना होगा. दो लोग हैं तो 39,080 रुपये प्रति व्यक्ति रुपये देना होगा और अगर आप 3 लोग हैं तो प्रति व्यक्ति 38,470 रुपये देना होगा. बच्चों के लिए आपको अलग से पैसे देने होंगे.
इसके तहत आपको सांस्कृतिक शो भी दिखाया जाएगा.
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ऑक्सीजन सिलेंडर (Oxygen Cylinder) भी दिया जाएगा.
यात्रा के दौरान आपको आईआरसीटीसी टूर मैनेजर भी मिलेगा.
इस पैकेज में आपको ट्रैवल इंश्योरेंस की सुविधा भी मिलेगी.
Digital Drugs: बहुत तेजी से युवाओं को अपनी चपेट में ले रहा है नए जमाने का ये नशा
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.