Advertisement

Shilpa Shetty के लहंगे की कीमत सुन उड़ जाएंगे आपके होश, देखिए खूबसूरत तस्वीरें

शिल्पा प्रिंटेड लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. देखिए उनकी खूबसूरत तस्वीरें.

Shilpa Shetty के लहंगे की कीमत सुन उड़ जाएंगे आपके होश, देखिए खूबसूरत तस्वीरें

Photo Credit: shakshakinni/Instagram

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) जल्द ही निकम्मा मूवी में नजर आने वाली हैं. ऐसे में वह फिल्म के प्रमोशन के लिए हर इवेंट पर एक अलग लुक और आउटफिट में नजर आती हैं. हाल ही में उन्होंने मूवी के प्रमोशन के लिए प्रिंटिड लहंगे में वीडियो शेयर की जिसमें वह बेहद खबसूरत लग रही हैं. उनके आउटफिट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. आपकों बता दें कि शिल्पा के इस लहंगे की कीमत बहुत ज्यादा बताई जा रही है. आइए जानते हैं उनके लहंगे की कीमत. 

शिल्पा का शानदार लुक 
यूं तो शिल्पा शेट्टी हर इवेंट एक अलग लुक में नजर आती हैं लेकिन हाल ही में उन्हें जियोमेट्रिक प्रिंट वाले लहंगे में देखा गया. वह इस आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. आइटफिट के साथ उन्होंने लंबे-लंबे इयररिंग्स पहने जो काफी अच्छे लग रहे हैं. वहीं एक हाथ में शिल्पा ने ढेर सारे ब्रेस्लेट्स डाले हैं. शिल्पा ने आउटफिट के साथ लाइट फेस मेकअप और आंखों पर स्मोकी मेकअप रखा जो उनके लुक को कम्पलीट कर रहा है. 

लहंगे की कीमत जान चौंक जाएंगे आप 
शिल्पा शेट्टी का यह लहंगा अगर आपको भी अच्छा लग रहा है तो आप भी इसे अपने वॉर्डरोब में शामिल कर सकते हैं. यह आउटफिट साक्षा और किन्नी  ( Saaksha & Kinni) वेबसाइट पर उपलब्ध है जिसकी कीमत 41,000 रुपये है. समर के लिए इस तरह के आउटफिट बहुत कमफर्टेबल रहते हैं. शिल्पा जैसा सेम टू सेम लुक लेने के लिए आप भी इस आउटफिट के खरीद सकते हैं. 

ये भी पढ़ेंः VIDEO: पीरियड्स के दर्द से हैं परेशान? छुटकारा पाने के लिए Shilpa Shetty ने दिए आसान टिप्स

फैंस कर रहे हैं पसंद
शिल्पा शेट्टी के इस आउटफिट में वीडियो शेयर करते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. फैंस को उनका यह लुक बहुत पसंद आ रहा है. एक फैन ने उनके पोस्ट पर कमेंट किया बियूटिफूल. वही एक फैन ने लिखा वट आ लुक. शिल्पा के आउटफिट, मेकअप, एक्सरसरीज और हेयरस्टाइल को देखें तो वह सच में बेहद खूबसूरत लग रही हैं.

ये भी पढ़ेंः Shilpa Shetty की साड़ियां हैं हर इवेंट के लिए परफेक्ट, तस्वीरें देख बोलेंगे WOW

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement