Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

हर समय स्ट्रेस में रहते हैं तो लाइफस्टाइल में करें ये बदलाव, करेंगे अच्छा महसूस

Stress Relief Tips: अगर आप भी हर समय तनाव में रहते हैं और इससे राहत पाना चाहते हैं तो अपनी लाइफस्टाइल में कुछ बड़े बदलाव कर सकते हैं.

Latest News
हर समय स्ट्रेस में रहते हैं तो लाइफस्टाइल में करें ये बदलाव, करेंगे अच्छा महसूस

stress relief tips

Add DNA as a Preferred Source

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में बहुत से लोग तनाव की समस्या से परेशान हैं. काम का ज्यादा बोझ, रिश्तों की उलझनें और भविष्य की चिंता जैसी चीजें इसके पीछे की वजह हो सकती हैं. अगर आप लंबे समय से तनाव में हैं तो इसका असर आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा पड़ता है. ऐसे में अगर आप तनाव से राहत पाना चाहते हैं तो अपनी लाइफस्टाइल में ये बदलाव कर सकते हैं.

लाइफस्टाइल में करें ये बदलाव

सही खानपान
तनाव को कम करने में खानपान की अहम भूमिका होती है. आप अपने आहार में फल, सब्जियां, अखरोट या साबुत अनाज शामिल कर सकते हैं. ये चीजें तनाव को कम करने में काफी मदद करती हैं. तनाव के दौरान प्रोसेस्ड और जंक फूड से बचना चाहिए.

एक्सरसाइज
तनाव दूर करने में एक्सरसाइज करना बहुत फायदेमंद हो सकता है. यह एक स्ट्रेस-बस्टर का काम करता है. एक्सरसाइज करने से शरीर में एंडोर्फिन हार्मोन निकलता है, जो स्ट्रोस को दूर करने और मूड को बेहतर करने में मदद करता है.

पूरी नींद लें
नींद की कमी तनाव का एक बड़ा कारण मानी जाती है. ऐसे में कोशिश करें कि कम से कम 8 घंटे की नींद लें. साथ ही सोने से पहले अपने मोबाइल फोन से दूरी बनाए रखें, इससे नींद पर असर पड़ सकता है.

सोशल कनेक्शन मजबूत करें
अगर आप बहुत ज्यादा तनाव में हैं, तो इससे तुरंत राहत पाने के लिए आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ समय बिता सकते हैं. यह तनाव दूर करने का एक कारगर तरीका साबित हो सकता है. आप अपनी भावनाओं को किसी भरोसेमंद व्यक्ति से शेयर कर सकते हैं, जिससे आपका मन हल्का हो जाएगा.


यह भी पढ़ें:Thyroid कंट्रोल करना है तो इन चीजों से करें दिन की शुरुआत, सेहत को मिलेंगे कमाले के फायदे


समय को सही मैनेज करें
कई बार काम के बोझ और जिम्मेदारियों के कारण हम ज्यादा तनाव में आ जाते हैं. ऐसे में अपने समय का सही तरीके से मैनेज करने की कोशिश करें. आप उन कामों को प्राथमिकता दे सकते हैं जो बहुत जरूरी हैं. इससे आपको काम का बोझ भी महसूस नहीं होगा और आप तनाव से भी दूर रहेंगे.

अपने शौक के लिए समय निकालें
तनाव दूर करने के लिए आप अपने पसंदीदा शौक को पूरा करने के लिए समय निकाल सकते हैं. यह तनाव दूर करने का एक कारगर तरीका माना जाता है. आप किताबें पढ़ना, संगीत सुनना आदि जैसी एक्टिविटीज आजमा सकते हैं. ये चीजें आपका ध्यान तनावपूर्ण विचारों से हटाने में मदद करती हैं.

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement