Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

IIFA अवॉर्ड्स में बिगड़ा Rakhi Sawant का बैलेंस, High Heels पहनते समय रखें इन बातों का ख्याल

राखी सावंत हाल ही में हाई हील्स की वजह से गिरती हुई नजर आईं. ऐसा आपके साथ न हो इससे बचने के लिए रखें इन बातों का ध्यान.

IIFA अवॉर्ड्स में बिगड़ा Rakhi Sawant का बैलेंस, High Heels पहनते समय रखें इन बातों का ख्याल

Photo Credit: Zee News

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः राखी सावंत (Rakhi Sawant) जिस भी इवेंट में जाती हैं खूब सुर्खियां लूटती हैं. हाल ही में वह आईआईएफए (IIFA) अवॉर्ड्स  में पहुंचीं और उसके बाद से वह सुर्खियों में हैं. इसके पीछे का कारण है उनकी हील्स. दरअसल वह इवेंट में अपने आउटफिट के साथ हाई हील्स पहनकर पहुंचीं और ग्रीन कार्पेट पर पोज देते समय उनका बैलेंस अचानक बिगड़ गया. इस वजह से वह गिरते-गिरते बचीं. उनकी लड़खड़ाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. हाई हील्स  पहनकर अक्सर लोग लड़खाड़ते दिखते हैं. आपके साथ भी ऐसा न हो इसके लिए आप कुछ बातों का ध्यान (Tips for High Heels) रख सकते हैं. आइए जानते हैं उनके बारे में.

 1. हील्स का साइज ठीक होना चाहिए
 हील्स पहनकर लड़खड़ाने का सबसे बड़ा कारण है गलत साइज. कई बार हम हिल्स खरीदते समय थोड़ा छोटा या बड़े साइज खरीद लेते हैं जिसमें पैर फीट नहीं आ पाते. ऐसे में आप जब भी हील्स खरीदें पैरों के साइज का ख्याल जरूर रखें. छोटे या फिर बड़े साइज की हील्स खरीदने पर पैर मुड़ने का खतरा या फिर मोच आने का भी खतरा बना रहता है. 

ये भी पढ़ेंः Kriti Sanon के इस लहंगे की कीमत सुनकर हैरान रह जाएंगे आप, देखें PHOTOS

2. पेंसिल हील्स से बचें  
 पेंसिल हील्स पहनकर बहुत से लोग अनकम्फर्टेबल हो जाते हैं क्योंकि पेसिंल हिल बहुत पतली होती है. ऐसे में अगर आप पहली बार हिल्स ट्राय कर रहे हैं तो पेंसिल हील खरीदने से बचें. इससे बेहतर आप प्लेटफॉर्म हील्स पहन सकते हैं जो ज्यादा कम्फर्टेबल होती हैं. इसके अलावा लॉन्ग ड्रेस के साथ भी पेंसिल हिल पहनने से बचना चाहिए. ऐसे में हर किसी को अपने बैलेंस और कम्फर्ट के हिसाब से हील्स का चुनाव करना चाहिए. 

ये भी पढ़ेंः Rashmika Mandanna ने पहना 1.7 लाख का लहंगा, देखिए उनका ग्लैमरस लुक

3. लंबे कदम रखने की कोशिश न करें
हील्स पहनकर चलने का एक तरीका होता है. ज्यादा तेज चलने या लंबे कदम रखने पर आप लड़खड़ा सकते हैं. ऐसे में हील्स पहनकर छोटे-छोटे कदम रखने चाहिए. साथ ही सीधा देखना चाहिए. तिरछा देखने पर भी गिरने के चांस बढ़ जाते हैं. इसके अलावा हील्स पहनकर जमीन पर पहले ऐडी और फिर अंगूठा रखना चाहिए इससे चलने में आसानी होती है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement