Advertisement

नई बाबरी मस्जिद पर मुस्लिमों ने कहा, 'पुरानी बाबरी से भी बड़ी मस्जिद होगी', 'नई मस्जिद पर खूब पैसा खर्च करेंगे', 'मुस्लिम पैसा लगाने के लिए तैयार' | नई बाबरी मस्जिद पर मुस्लिमों ने कहा, 'पुरानी बाबरी से भी बड़ी मस्जिद होगी', 'नई मस्जिद पर खूब पैसा खर्च करेंगे', 'मुस्लिम पैसा लगाने के लिए तैयार' | भारत हिंदू राष्ट्र, मुस्लिम समझ लें-नितेश, 'अयोध्या झांकी, काशी-मथुरा बाकी', BJP नेता नितेश राणे का बयान | भारत हिंदू राष्ट्र, मुस्लिम समझ लें-नितेश, 'अयोध्या झांकी, काशी-मथुरा बाकी', BJP नेता नितेश राणे का बयान | बाबर रोड का नाम बदलने की मांग की गई, हिंद सेना ने अयोध्या मार्ग के पोस्टर लगाए, दिल्ली में बाबर रोड पर पोस्टर लगाए गए, बाबर रोड को अयोध्या मार्ग करने की मांग, बाबर संत नहीं, विदेशी अत्याचारी-हिंदू सेना, | वाराणसी में साधु-संतों ने विरोध प्रदर्शन किया, नई बाबरी मस्जिद को तोड़ने का एलान किया, मुर्शिदाबाद जाकर नई बाबरी तोड़ने का एलान, अस्त्र-शस्त्र के साथ साधु-संतों ने चेतावनी दी,अयोध्या में भी नई बाबरी मस्जिद का विरोध, साधु-संतों ने हुमायूं कबीर का पोस्टर जलाया | वाराणसी में साधु-संतों ने विरोध प्रदर्शन किया, नई बाबरी मस्जिद को तोड़ने का एलान किया, मुर्शिदाबाद जाकर नई बाबरी तोड़ने का एलान, अस्त्र-शस्त्र के साथ साधु-संतों ने चेतावनी दी,अयोध्या में भी नई बाबरी मस्जिद का विरोध, साधु-संतों ने हुमायूं कबीर का पोस्टर जलाया | इंडिगो की आज भी कई फ्लाइट्स कैंसिल हुईं, इंडिगो की दिल्ली-मुंबई की कई फ्लाइट्स रद्द, पिछले 4 दिन में 2 हजार से ज्यादा उड़ानें रद्द,जयपुर से इंडिगो की 6 फ्लाइट्स कैंसिल हुईं, जबलपुर में इंडिगो की 10 फ्लाइट्स कैंसिल | इंडिगो एयरलाइंस संकट मामला SC पहुंचा, इंडिगो संकट पर हस्तक्षेप करने की मांग की, वकील नरेंद्र मिश्रा का चीफ जस्टिस को पत्र, सुप्रीम कोर्ट से स्वतः संज्ञान लेने की अपील की, सुप्रीम कोर्ट से तुरंत सुनवाई करने की मांग, | इंडिगो एयरलाइंस संकट मामला SC पहुंचा, इंडिगो संकट पर हस्तक्षेप करने की मांग की, वकील नरेंद्र मिश्रा का चीफ जस्टिस को पत्र, सुप्रीम कोर्ट से स्वतः संज्ञान लेने की अपील की, सुप्रीम कोर्ट से तुरंत सुनवाई करने की मांग, | लखनऊ में भी इंडिगो की 42 फ्लाइट्स रद्द

Health Tips: सीने के दाईं तरफ दर्द होने के पीछे हो सकते हैं ये कारण, ऐसे रखें ख्याल 

Health Tips: सीने में दाईं तरफ दर्द होने के पीछे कुछ कारण हो सकते हैं. ऐसे में कुछ विशेष बातों का ध्यान रखने की जरूरत होती है. 

Health Tips: सीने के दाईं तरफ दर्द होने के पीछे हो सकते हैं ये कारण, ऐसे रखें ख्याल 

Photo Credit: Zee News

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः शरीर के किसी भी हिस्से में दर्द होने के पीछे की कुछ वजह होती है. जैसे कुछ लोगों के अचानक सीने में दर्द (Chest Pain) शरू हो जाता है जिसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. कुछ लोग सीने में दर्द को हार्ट अ‍टैक का लक्षण समझ लेते हैं लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है. सीने में दर्द होना किसी और समस्या की ओर भी संकेत कर सकता है. ऐसे में खुद का ख्याल रखने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए. आइए जानते हैं सीने में होने वाली दर्द के पीछे के कारण (Chest Pain Reasons)और ख्याल रखने के तरीकों के बारे में. 

सीने के दाईं तरफ दर्द होने के कारण 
एनजाइना हृदय की समस्या का लक्षण है. ऐसे में अगर आपके सीने के दाईं तरफ दर्द हो रहा है तो इसके पीछे का कारण एनजाइना हो सकता है. सीने में दर्द और बेचैनी जैसे लक्षण एनजाइना की समस्या की वजह से देखने को मिल सकते हैं. हृदय की मांसपेशियों को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन न मिलने पर एनजाइना होता है. 

गैस या एसिडिटी तो नहीं है वजह? 
खानपान से जुड़ी गलत आदतों की वजह से भी सीने में दर्द हो सकता है. अक्सर लोग मसालेदार भाजन खा लेते हैं जिसे बनाते वक्त सही तेल और पदार्थों का इस्तेमाल नहीं किया जाता है. इसी वजह से ही गैस की समस्या भी शुरू होती है. ऐसे में सीने के दाईं तरफ दर्द होने के पीछे का कारण गैस या एसिडिटी भी हो सकती है. 

ये भी पढ़ेंः Heart Attack Treatment: वैज्ञानिकों ने बनाया ऐसा Gel जो सुधारेगा Heart Attack के बाद दिल की हालत

मायोकार्डिटिस के बारे में जानिए
 सीने में दर्द होने के पीछे का एक कारण मायोकार्डिटिस भी हो सकता है. मायोकार्डिटिस होने पर दिल की मांशपेशियों में सूजन आ जाती है जिससे सांस लेने में कठिनाई जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है. मायोकार्डिटिस होने पर दिल में कमजोरी आ जाती है जिस वजह से सीने में दाईं तरफ दर्द शुरू हो सकता है. 

कार्डियोमायोपैथी के लक्षण हैं ये 
कार्डियोमायोपैथी होने पर हृदय की मांसपेशियां मोटी और सख्त हो जाती है. ऐसे में सीने में दर्द होने के पीछे का कारण कार्डियोमायोपैथी भी हो सकता है. इसके अलावा सांस लेने में तकलीफ, चक्कर आना, घबराहट और पेट में सूजन होना भी कार्डियोमायोपैथी के लक्षण है.  इस समस्या से बचने के लिए जीवनशैली में सुधार करने की जरूरत होती है. 

ये भी पढ़ेंः Health Tips : तंबाकू की लत से छुटकारा दिलाएगी ये ट्रिक, आज ही कीजिए इस्तेमाल

ऐसे करें बचाव
सीने में दर्द होने की समस्या से बचने का लिए सबसे बढ़िया तरीका है कि आप अपनी जीवनशैली में सुधार करें. खानपान का ध्यान करें. इसके अलावा रोजाना एक्सरसाइज और योगा करनी चाहिए जिससे शरीर में लचीलापन आता है. साथ में फाइबर की भी अच्छी  मात्रा लेनी चाहिए. इससे दिल की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है. किसी भी तरह के धुम्रपान और  शराब आदि पीने से भी बचना चाहिए. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.    

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement