Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

Gold Shopping: सोना खरीदते समय ये गलती पड़ सकती है भारी, रखें इन 4 बातों का ध्यान

सोना खरीदते समय कुछ बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए. जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर.

Latest News
Gold Shopping: सोना खरीदते समय ये गलती पड़ सकती है भारी, रखें इन 4 बातों का ध्यान
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः सोना (Gold) पहनना महिलाएं बहुत पसंद करती हैं. फिर चाहे सोना कितना भी महंगा क्यों न हो जाए ज्वेलरी शोरूम में हमेशा भीड़ लगी रहती है. ऐसे में अगर आप भी सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें. दरअसल सोना खरीदते समय कई बार लोग गलतफहमी का शिकार हो जाते हैं. कुछ लोग ज्वेलरी खरीदते समय ज्वेलर की चालाकी में फंस जाते हैं. आइए जानते हैं सोना खरीदते समय किन बातों (Tips for Gold Shopping) का ध्यान रखना चाहिए. 

सोने की शुद्धता को पहचाने
सोना खरीदते समय एक बात का विशेष रूप से ख्याल रखें कि सोना शुद्ध हो. सोने की शुद्धता कैरेट से मापी जाती है. भारतीय मानक ब्यूरो के अनुसार, सोने की गुणवत्ता को  हॉल मार्क से भी मापा जा सकता है. ऐसे में आप जब भी सोना खरीदें, कोशिश करें कि आपको कैरेट की पूरी-पूरी जानकारी हो. 

ये भी पढ़ेंः Gold असली है या नकली? मिनटों में होगी पहचान, इन घरेलू उपाय से भी कर सकते हैं टेस्ट

कीमतों का विशेष ध्यान रखें
सोना उन कुछ चीज़ों में शामिल है जिनकी कीमतों में रोजाना बदलाव होता रहता है. ऐसे में आप जब भी सोना खरीदें उस समय सोने के मार्केट प्राइस का ख्याल जरूर रखें. इसके अलावा सोना खरीदने से पहले पिछले 1 हफ्ते की कीमतों को चेक कर लेना चाहिए. कई बार सोने की कीमतों में अचानक गिराावट आ जाती है तो कई बार उछाल आ जाता है. अगर आपको चीज़ें ठीक-ठीक नहींं पता होंगी तो समस्या हो सकती है. यही कारण है कि सोना खरीदते समय कीमतों का विशेष ध्यान रखना चाहिए.   

ज्वेलरी पर हॉलमार्क जरूर होना चाहिए 
सोने की शुद्धता चेक करने के लिए हॉलमार्क का ध्यान रखना ही चाहिए साथ में इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि आप बिना हॉलमार्क वाली ज्वेलरी न खरीदें. भारतीय मानक ब्यूरो हॉलमार्क को मानद करने वाली एजेंसी है. बिना हॉलमार्क के गहने खरीदने पर आगे समस्या हो सकती है. 

ये भी पढ़ेंः Swara की Saree! मां की साड़ी पहन बेहद खूबसूरत लगीं एक्ट्रेस, देखिए तस्वीरें 

बिल जरूर लें
सोना खरीदने के बाद ज्वेलर से बिल लेना न  भूलें. साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि बिल पर मेकिंग चार्ज और गुड्स एंड सर्विस टैक्स के बारे में सारी जानकारी दी गई हो. ऐसे में आप जब भी सोना खरीदें आपके पास बिल जरूर होना चाहिए. साथ ही कोशिश करें कि आप पक्का बिल लें. कच्चे बिल पर विश्वास नहीं करना चाहिए.  

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें.  

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement