Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

Yellow Teeth : ऐसे चमकाइए घर पर दांत, नमक कर सकता है बड़ा काम

घर पर चाहते हैं सफ़ेद चमकते दांत तो काम में ला सकते हैं ये कुछ ट्रिक. नमक और नीम बना सकते हैं आपके दातों को सुंदर.

Yellow Teeth : ऐसे चमकाइए घर पर दांत, नमक कर सकता है बड़ा काम
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी : सफेद-चमकते दांत मुस्कुराहट को खूबसूरत बना देते हैं. वहीं जब दांत पीले, काले या धब्बेदार हों तो लोगों का आत्मविश्वास कम हो जाता है. कई बार यह शर्मिंदगी का सबब भी होता है. कुछ लोग अपने दांतों के पीलेपन की वजह से खुलकर हंसने से भी हिचकिचाते हैं. दांतों का पीलापन बढ़ने के कई कारण होते हैं. जैसे-दांतों की साफ-सफाई में कमी, चाय-कॉफी का अधिक सेवन, तम्बाकू का सेवन, अल्कोहल का सेवन आदि. पीले दांतों(Yellow teeth) से राहत पाने और उन्हें चमकाने के लिए कुछ घरेलू तरीकों का इस्तेमाल कारगर साबित हो सकता है.

नीम है चमत्कारी 
आयुर्वेद  में अपने औषधीय गुणों की वजह से महत्व पाने वाली नीम  दांतों के लिए भी लाभकारी मानी जाती है. नीम की दातून का इस्तेमाल करने से दांतों में लगे बैक्टीरिया खत्म होते हैं. इसी तरह कैविटी और ओरल इंफेक्शन जैसी समस्याओं क रिस्क भी कम होता है. नीम में एंटीबैक्टीरियल  और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जो दांतों की समस्याओं को कम करते हैं. दांतों का पीलापन कम करने के लिए नीम की दातून से दांत साफ कर सकते हैं. इसी तरह नीम की छाल / के पाउडर को टूथपेस्ट  पर बुरककर दांतों की सफाई की जा सकती है.

नमक है कारगर 
क्या आपके टूथपेस्ट में नमक है, यह जुमला तो आपने विज्ञापनों में सुना-देखा ही होगा लेकिन, क्या आप जानते हैं कि नमकएक ऐसी चीज है जो दांतों पर जमा गंदगी और बैक्टेरिया को खत्म कर सकता है. दांत में कीड़े लगने, दांत दर्द या दांतों के पीलेपन की समस्या से राहत पाने के लिए सरसों के तेल  में नमक मिलाकर इससे दांतों को साफ करें. इससे दांतों पर पड़े धब्बे कम होंगे और दांतों की सफेदी(Get white teeth) भी बढ़ेगी.

 

Summer Tips: गर्मी में घर को बिना AC के ऐसे रखें ठंडा-ठंडा, कूल-कूल

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement