Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

Warning: सिगरेट पीने से भी ज्यादा खतरनाक है आपका अकेले रहना, समय से पहले आएगा बुढ़ापा

Loneliness worse than Smoking: अकेले और उदास रहना सिगरेट पीने से ज्यादा खतरनाक है. जी हां, स्टडी बताती है कि ये आपकी उम्र को कई ज्यादा बढ़ा देती है.

Latest News
Warning: सिगरेट पीने से भी ज्यादा खतरनाक है आपका अकेले रहना, समय से पहले आएगा बुढ़ापा

सिगरेट पीने से भी ज्यादा खतरनाक है आपका अकेले रहना, उदासी बना देगी बूढ़ा

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः अगर आप उदास रहते हैं या अकेले जिंदगी जी रहे हैं तो आप उन लोगों से ज्यादा खतरे में हैं जो रोजाना सिगरेट के पैकेट पर पैकेट पी जाते हैं. जी हां हाल ही में हुई एक स्टडी में ये बात सामने आई है कि उदास रहना और अकेलापन आपको समय से पहले बूढ़ा बना देता है. 

आप इस बात का अंदाज इसी बात से लगा सकते हैं कि सिगरेट पीना बेहद खतरनाक माना जाता है लेकिन सिगरेट से भी ज्यादा खतरनाक अब अकेले रहना माना जा रहा है. इसलिए समय रहते खुद को सोशल बनाएं और उदासी से बचने का प्रयास करें क्योंकि आपकी उम्र भले ही 30 साल हो लेकिन आपकी शारीरिक उम्र दोगनी यानी 60 के करीब हो सकती है.

यह भी पढ़ें: Men's Corner: कोरोना के बाद से पुरुषों का बदला व्यवहार, खानपान से लेकर प्यार तक में आया चेंज 

यह बात सच है कि जिस तरह से मोटापा, डायबिटीज या कोलेस्ट्राॅल आपको समय से पहले बीमार और बूढ़ा बनाता है लेकिन अब यह भी जान लें कि आपको अकेलापन भी आपके साथ यही कर सकता है. 

अमेरिका और चीनी वैज्ञानिकों के साथ डीप लॉन्गिविटी के नेतृत्व में हुई रिसर्च बताती है कि अकेले रहने, उदास रहने या पूरी नींद नहीं लेने वाले लोग उम्र में कम भले हों लेकिन उनकी शारीरिक उम्र कहीं ज्यादा होती है. इस रिसर्च में पाया गया कि अकेले रहने वाले लोग उदास ज्यादा रहते हैं और साथ ही उनमें बीमारियों की संभावनाएं भी ज्यादा होती हैं. शारीरिक ही नहीं, वे मानसिक रूप से भी ज्यादा बीमार होते हैं और असमय मृत्यु भी उनकी ज्यादा होती है. 

यह भी पढ़ें: Sex Disease: पोर्न स्टार्स ने यूरोप में 'सिफलिस' फैलने के बाद काम किया बंद, जानें क्या है ये बीमारी   

रिपोर्ट बताती है कि उदासी आपके स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है, जो लोग अकेलापन महसूस करते हैं, उनमें दिल संबंधी बीमारियों के होने की संभावना ज्यादा होती है और वे अकेले रहने वालों की तुलना में मरते भी जल्दी हैं. यही कारण है कि अकेलेपन की तुलना सिगरेट से की गई है. 
 

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement