नॉलेज
Pragya Bharti | Jul 17, 2026, 10:51 AM IST
1.6 महीने की टॉप 6 लिस्ट में कौन रहा आगे?

ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर हर दिन कंटेंट की बाढ़ सी रहती है, लेकिन हर फिल्म या वेब सीरीज दर्शकों के दिलों में जगह नहीं बना पाती. साल 2026 के पहले छह महीनों में दर्शकों ने किसे सबसे ज्यादा प्यार दिया, इसकी रिपोर्ट अब सामने आ चुकी है. इस लिस्ट में स्पोर्ट्स इवेंट्स का दबदबा रहा है, तो वहीं कुछ बड़े फिल्मी सितारों की फिल्मों ने भी ओटीटी पर अपनी चमक बिखेरी है. आइए जानते हैं जनवरी से जून तक किन शोज और फिल्मों ने ओटीटी की दुनिया में अपना दबदबा बनाया और कौन सा शो 'धुरंधर' से आगे निकल गया.
2.ओटीटी पर 6 महीने में नंबर 1 रहा यह शो?

ओटीटी की टॉप 6 की लिस्ट में नंबर 1 की बात करें तो इसमें ICC Men's टी20 वर्ल्ड कप 2026 का नाम दर्ज है. साल की पहली छमाही में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला कंटेंट क्रिकेट रहा. 246 मिलियन व्यूज के साथ टी20 वर्ल्ड कप ने धमाल मचा दी.
3.इंडियन प्रीमियर लीग 2026

खेल के प्रति भारतीय दर्शकों का जुनून जारी रहा और आईपीएल 228.4 मिलियन व्यूज के साथ दूसरे स्थान पर रहा.
4.धुरंधर को किसने पछाड़ा?

तीसरे नंबर पर समय रैना का लोकप्रिय कॉमेडी शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' रहा. इसे यूट्यूब और नेटफ्लिक्स पर 38.5 मिलियन व्यूज मिले.
5.चौथे नंबर पर अटका धुरंधर

आदित्य धर के निर्देशन में बनी और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर' चौथे स्थान पर रही. 35.2 मिलियन व्यूज हासिल करने वाली इस फिल्म ने दुनियाभर में 1300 करोड़ की जबरदस्त कमाई की थी.
6.इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड 2026

क्रिकेट की एक और सीरीज 30.5 मिलियन व्यूज के साथ पांचवें नंबर पर रही.
7.धुरंधर 2

फ्रैंचाइजी की दूसरी फिल्म 'धुरंधर 2' को भी दर्शकों ने खूब सराहा और यह 27.8 मिलियन व्यूज के साथ छठे नंबर पर रही.
8.टॉप 10 की लिस्ट में ये अन्य सीरीज भी शामिल

सातवें नंबर पर 'मेड इन इंडिया: ए टाइटन स्टोरी' रही, जिसे अमेजन एमएक्स प्लेयर पर 17.8 मिलियन व्यूज मिले.
आठवें स्थान पर 'फीफा वर्ल्ड कप 2026' (17.6 मिलियन व्यूज) रहा, जो जी5 पर देखा गया.
नौवें नंबर पर प्रभास स्टारर फिल्म 'द राजा साब' रही, जिसने 17.5 मिलियन व्यूज बटोरे.
दसवें स्थान पर दिव्या दत्ता की सीरीज 'चिरैया' रही, जिसे 16.3 मिलियन दर्शकों ने जियो हॉटस्टार पर देखा.
9.ओटीटी पर खूब पसंद किए जा रहे हैं कॉमेडी और नॉन-फिक्शन
