Advertisement
हिंदी न्यूज़लेटेस्ट न्यूज

महिला ने ब्लाउज की जगह पहनी मेंहदी डिजाइन, जोखिम भरा हो सकता है यह नया फैशन ट्रेंड

आए दिन नए फैशन ट्रेंड्स बनते दिखाई दे जाते हैं. कई हिट होते है तो कई मीम्स मैटेरियल साबित होते हैं.

Latest News
महिला ने ब्लाउज की जगह पहनी मेंहदी डिजाइन, जोखिम भरा हो सकता है यह नया फैशन ट्रेंड

हिना ब्लाउज

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सोशल मीडिया पर आए दिन नए फैशन ट्रेंड्स बनते दिखाई दे जाते हैं, कई हिट होते है तो कई मीम्स मैटेरियल साबित होते हैं. ऐसा ही एक ट्रेंड सेट करने की कोशिश करती हुए एक महिला दिखी जिसका वीडियो इंटरनेट पर रातोरात वायरल हो गया. ये महिला किसी शादी पर जब सज-धजकर पहुंची तो उसे देखकर लोग हैरान रह गए. क्योंकि महिला ने साड़ी तो पहनी लेकिन ब्लाउज की जगह उसने सिर्फ मेहंदी डिजाइन ही पहन रखी थी. यह महिला जब ईवेंट पर आई तो सारे कैमरे उसकी तरफ ही मुड़ गए और महिला ने भी जमकर पोज दिए.

हिना ब्लाउज

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला ऑफ-व्हाइट रंग की खूबसूरत साड़ी पहने और बालों में गजरा लगाए हुए खूबसूरत ज्वैलरी से सजी दिख रही है. इस आउटफिट के साथ इस महिला ने हाथों की बजाए मेंहदी अपनी पीठ और कंधों पर ब्लाउज की तरह लगाई है. इस महिला ने मेहंदी से हूबहू ब्लाउज के जैसा डिजाइन बनाया है. इस ब्लाउज को 'हिना ब्लाउज' का नाम दिया गया है. वहीं, जाते-जाते महिला कैमरे के सामने फ्लाइंग किस भी देती दिख रही है. यहां देखें वायरल हो रहा महिला का ये वीडियो-

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Thanos (@thanos_jatt)

 

लोग करने लगे सवाल

इस महिला के 'हिना ब्लाउज' वाले स्टाइल को जमकर तारीफें मिल रही हैं. कई लोगों का मानना है कि शादियों से सीजन में यह एक नया फैशन ट्रेंड बन सकता है. सोशल मीडिया यूजर्स ने तो 'हिना ब्लाउज' कहां मिलेगा जैसे सवाल भी पूछने शुरू कर दिए हैं. हालांकि बिना ब्लाउज इस मेहंदी डिजाइन को कैरी करने के लिए गजब के कॉन्फिडेंस की भी जरूरत होगी. इससे पहले बॉडी पेंट भी खूब चलन में रह चुका है. विदेशों में तो कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं जिसमें महिलाएं सिर्फ बॉडी पेंट पहनकर सड़कों पर निकलीं और कोई कपड़ों और पेंट में अंतर का पता नहीं लगा पाया.

Advertisement
Advertisement

Advertisement