Advertisement
हिंदी न्यूज़लेटेस्ट न्यूज

21 दिन में 15 लड़कों को किया डेट, बताए ऑनलाइन प्यार पाने के टिप्स

हेलेन मानती हैं कि उन्हें ऐसे लोगों का सपोर्ट हासिल है जो मॉडर्न समय में रोमांस तलाश रहे हैं. 

21 दिन में 15 लड़कों को किया डेट, बताए ऑनलाइन प्यार पाने के टिप्स

Woman dated 15 boys in 21 days

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: यूं तो कहा जाता है कि प्यार खेल नहीं होता लेकिन यह मोहतरमा जो कर रही हैं उसे खेल न कहें तो क्या कहें आप ही बताइए. हेलेन चिक नाम की महिला ने बताया कि उन्होंने 21 दिन में 15 लड़कों को डेट किया. हेलेन ने एक पॉडकास्ट इंटरव्यू के दौरान बताया कि कैसे उन्होंने न्यूयॉर्क ट्रिप के दौरान 21 दिनों में 15 लड़कों को डेट किया. हेलेन एक राइटर हैं और डेटिंग पर एक किताब भी लिख चुकी हैं. इस किताब में हेलेन ने टिंडर पर सच्चा प्यार पाने के टिप्स भी दिए हैं.

हेलेन की किताब का नाम सेक्स, स्वाइप एंड अदर स्टोरी है. इसमें उन्होंने ऑनलाइन प्यार पाने के अपने स्ट्रगल के बारे में बताया है. हेलेन मानती हैं कि उन्हें ऐसे लोगों का सपोर्ट हासिल है जो मॉडर्न समय में रोमांस तलाश रहे हैं. 

 

बता दें कि हेलेन का दो बार तलाक हो चुका है. उनके तलाकशुदा होने को लेकर लोगों के रिएक्शन अलग-अलग रहे हैं. कई लोग आज भी तलाक को लेकर काफी ट्रेडिशनल सोच रखते हैं. वहीं कुछ लोग इस मामले में थोड़े खुले विचारों के होते हैं. हेलेन कहती हैं कि समय ऐसी चीज होती है जो वापस नहीं आ सकता. इसलिए मैं वक्त की बहुत पाबंद हूं. जब आप नए शहर जाते हैं तो जगह बदलनी पड़ती है. ऐसे में आप ऐसे लोगों से डेट पर मिलते हैं जिनको आप फिजिकली नहीं जानते हैं.

ये भी पढ़ें:

1- चकरा गया सबका दिमाग, इस तस्वीर में लड़की नहीं ढूंढ पा रहे लोग

2- Anand Mahindra को पसंद आया लकड़ी से बना Treadmill, सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement