Advertisement
हिंदी न्यूज़लेटेस्ट न्यूज

ऐसा क्या हुआ कि गिद्धों को बुलानी पड़ी इमरजेंसी मीटिंग? Viral हो रहा वीडियो

इस वीडियो को IPS अधिकारी दीपांशु काबरा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने मजेदार कैप्शन लिखा.

ऐसा क्या हुआ कि गिद्धों को बुलानी पड़ी इमरजेंसी मीटिंग? Viral हो रहा वीडियो

Vultures emergency meeting viral video

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: गिद्ध की आपात बैठक...सुनकर अटपटा लगा न ? लेकिन क्या किया जाए सीन ही कुछ ऐसा है कि आप देखकर किसी और चीज के बारे में सोच ही नहीं सकते. गिद्ध इस तरह झुंड बनाकर बैठे हैं कि लग रहा है जैसे किसी गंभीर मुद्दे पर चर्चा चल रही हो. वीडियो में आप देख सकते हैं कि कोई गिद्ध इधर देख रहा है तो कोई उधर देख रहा है. इसके बाद सारे गिद्ध पास-पास बैठ जाते हैं. गिद्धों को इस तरह एक साथ बैठे देखकर आपको भी लगेगा कि जैसे उनकी कोई संसद चल रही है या किसी बड़े मुद्दे पर कोई आपात बैठक चल रही है.

इस वीडियो को IPS अधिकारी दीपांशु काबरा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने मजेदार कैप्शन लिखा है. उन्होंने लिखा, 'जरूर किसी गंभीर विषय पर आपात बैठक बुलाई गई है'. यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. आपने भी देखा होगा कि जब कोई आपात बैठक होती है तो लोग एक साथ जुटते हैं. फिलहाल गिद्धों की आपात बैठक किस मुद्दे पर चल रही है यह तो वो ही जानें. वीडियो को अब तक 15 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

कम हो रहे हैं गिद्ध

एक रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले एक दशक में भारत और उसके पड़ोसी देशों में गिद्धों की संख्या में 90 फीसदी की कमी आई है. ऐसे में तस्वीरें और वीडियो ही हैं जिनके जरिए हम इन लुप्त होते जा रहे पक्षियों को देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें:

1- Russia-Ukraine War: पोलैंड के इस कपल ने क्यों 180 कमरों का होटल किराए पर लिया?

2- इस शख्स ने शरीर पर बनवाए 33 लाख टैटू, तस्वीर में चेहरा नहीं देख पाएंगे आप

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement