Advertisement
हिंदी न्यूज़लेटेस्ट न्यूज

IND Vs WI सीरीज से पहले विराट कोहली ने जताया इरादा, ट्वीट कर इशारों में कही बड़ी बात

कप्तानी से हटाए जाने के बाद भी विराट कोहली के हौसले बुलंद लग रहे हैं. आज उन्होंने अपने इरादों को दिखाते हुए एक ट्वीट किया है जिसकी तारीफ हो रही है.

IND Vs WI सीरीज से पहले विराट कोहली ने जताया इरादा, ट्वीट कर इशारों में कही बड़ी बात
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस तस्वीर के साथ कोहली ने जो कैप्शन शेयर किया है वह बहुत खास है. माना जा रहा है कि कोहली कैप्शन के जरिए बताना चाहते हैं कि उनकी लड़ाई और कॉम्पिटिशन दोनों ही बस उनके साथ है.

तुम्हारी लड़ाई तुमसे है
विराट कोहली ने इस तस्वीर का कैप्शन दिया है, 'इट्स ऑलवेज यू वर्सेज यू.' हिंदी में इसे कह सकते हैं कि तुम्हारी लड़ाई हमेशा तुमसे होती है. माना जा रहा है कि कोहली फैंस और आलोचकों सबको यह संकेत देना चाह रहे हैं कि वह बीती बातों में उलझे नहीं हैं. उनका ध्यान अपने प्रदर्शन पर है और वह उसे सुधारने में ही यकीन रखते हैं. 

फैंस कैप्शन पर कर रहे कॉमेंट
कोहली की इस तस्वीर को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. कुछ फैंस ने उन्हें आगामी वेस्टइंडीज के साथ होने वाली सीरीज और आईपीएल के लिए बधाई भी दी है. कोहली के फैंस को उम्मीद है कि घर में खेले जाने वाले मैच में वह जरूर शतक लगाएंगे. कोहली के फैंस पिछले 2 साल से शतक का इंतजार कर रहे हैं. 

पढ़ें: IND Vs WI सीरीज से पहले Virat Kohli को पूर्व क्रिकेटर ने दी बड़ी सलाह, जानें क्या कहा

IND Vs WI सीरीज में रोहित की कप्तानी में खेलेंगे 
विराट कोहली अब किसी भी फॉर्मैट में कप्तान नहीं हैं और वह आईपीएल में भी कप्तानी नहीं करेंगे. वेस्टइंडीज के साथ टी-20 और वनडे मुकाबले में कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे. रोहित से विवाद की खबरों के बीच उनके प्रदर्शन पर सबकी नजर रहने वाली है. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement