Advertisement
हिंदी न्यूज़लेटेस्ट न्यूज

Viral: किक मारने पर चालू होती है ये जीप, Anand Mahindra हुए फैन

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर की है. इस वीडियो में एक शख्स जीप को किक मारकर स्टार्ट करता हुआ दिख रहा

Viral: किक मारने पर चालू होती है ये जीप, Anand Mahindra हुए फैन

Video went viral on Social Media.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: देश के जाने माने उद्योगपति आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. सोशल मीडिया पर उनके लाखों में चाहने वाले हैं. आनंद महिंद्रा अक्सर अलग सी दिखने वाली खबरों और वीडियोज को शेयर करते रहे हैं. इस बार उन्होंने एक अनोखे जीप का वीडियो ट्वीट किया है जो किक मारने से स्टार्ट होती है.

आनंद महिंद्रा ने एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें शख्स किक मारकर अपनी जीप को स्टार्ट करता नजर आ रहा है. सोशल मीडिया पर पोस्ट करते ही ये वीडियो वायरल हो गया है. आनंद महिंद्रा ने जीप को बनाने वाले शख्स की तारीफ की है. जीप में कुछ लोग भी बैठे हैं. तेजी से जीप ये आगे भी बढ़ती जा रही है.

उन्होंने पोस्ट किया, 'यह किसी भी नियमों के दायरे में नहीं आ रही है. लेकिन मैं खुद को कम संसाधनों में ज्यादा काम करने वाले और गतिशील लोगों को चाहने से नहीं रोक सकता.' आनंद महिंद्रा का इशारा इस बात की ओर था कि भले ही गाड़ी में सुरक्षा मानकों का ख्याल नहीं रखा गया है लेकिन जीप बनाने वाला शख्स तारीफ के कबिल है.

सोशल मीडिया पर आनंद महिंद्रा की लोग तारीफ कर रहे हैं. सिद्धार्थ नाम के एक यूजर ने लिखा कि यह इंजीनियरिंग लाजवाब है. इसे इस काम के लिए इनाम मिलना चाहिए. आईआरएस अधिकारी सौरभ कुमार ने कहा कि पहली बार लगा देखने में ये जीप मिनी थार लग रही है.
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement