Advertisement
हिंदी न्यूज़लेटेस्ट न्यूज

Viral: कौन हैं मेजर गौरव चौधरी, क्यों हैं चर्चा में?

इंटरनेट पर अक्सर वायरल होती रहती हैं मेजर गौरव चौधरी की तस्वीरें और वीडियो.

Viral: कौन हैं मेजर गौरव चौधरी, क्यों हैं चर्चा में?

major gaurav chaudhary

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: मेजर गौरव चौधरी. यह नाम इंटरनेट की दुनिया में काफी समय से चर्चा में है. कहीं उनके लुक्स की चर्चा है. कोई उनके व्यक्तित्व का मुरीद है. आए दिन मेजर गौरव चौधरी की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. आखिर कौन हैं मेजर गौरव चौधरी और उनके चर्चा में होने की वजह क्या है? जानते हैं इन सभी सवालों के जवाब-

कौन हैं मेजर गौरव चौधरी?
मेजर गौरव चौधरी फिलहाल राष्ट्रपति स्टाफ में एडीसी पद (एड-डी-कैंप) पर कार्यरत हैं. उन्होंने नेशनल डिफेंस एकेडमी और इंडियन मिल्ट्री एकेडमी से पढ़ाई की है. वह पैराशूट रेजिमेंट की 10वीं बटालियन में सेवा दे चुके हैं.

पब्लिक डोमेन में नहीं है कोई जानकारी
गौरव चौधरी पैरा स्पेशल फोर्स से जुड़े रहे हैं. यह भारतीय सेना की सबसे डेकोरेटेड कमांडो यूनिट है. सुरक्षा के लिहाज से भारतीय सेना अपने कमांडोज से जुड़ी कोई भी निजी जानकारी सार्वजनिक नहीं करती है. यही वजह है कि पब्लिक डोमेन में मेजर गौरव चौधरी से जुड़ी कोई भी जानकारी दर्ज नहीं है. वह सोशल मीडिया से दूर रहते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ समय पहले ही उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी हटा लिया था. 

major gaurav chaudhary with president of India

क्यों हैं चर्चा में
मेजर गौरव चौधरी इंटरनेट पर अपनी पर्सनैलिटी की वजह से काफी मशहूर हैं. उनका लुक और ड्रेसिंग सेंस लोगों को खूब पसंद आता है. महिलाओं के बीच भी उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है.यही वजह है कि उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. इंस्टाग्राम और यू-ट्यूब पर उनके नाम से कई चैनल बनाए गए हैं.

कैसा है निजी जीवन
सुरक्षा कारणों से मेजर गौरव चौधरी की जिंदगी के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आती है. इतना जरूर कहा जाता है कि उन्हें घूमना और एडवेंचर करना काफी पसंद है. उनकी उम्र 30 साल है. फुटबॉल उनका पसंदीदा खेल है और वह टॉम क्रूज के फैन हैं. उनकी जन्म की तारीख बेशक पता ना हो , लेकिन उनकी शादी की तारीख 9 दिसंबर 2019 बताई जाती है.
 

ये भी पढ़ें- Russia Ukraine War: लड़ाई के बीच दिल पिघला रहा यह वीडियो, बच्ची ने कहा- हमें जंग नहीं शांति चाहिए

(हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें)

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement