Advertisement
हिंदी न्यूज़लेटेस्ट न्यूज

Ashes: Usman Khawaja ने ठोका लगातार दूसरा शतक, लोग बोले- 'ख़्वाजा मेरे ख़्वाजा...दिल में समा जा'

उस्मान ख्वाजा ने दोनों पारियों में शतक ठोका है. उनका स्ट्राइक रेट इस दौरान 75 से ज्यादा रहा. ट्विटर पर वे ट्रेंड कर रहे हैं.

Ashes: Usman Khawaja ने ठोका लगातार दूसरा शतक, लोग बोले- 'ख़्वाजा मेरे ख़्वाजा...दिल में समा जा'

Usman Khawaja

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja) ने दुनियाभर के खिलाड़ियों को यह समझा दिया है कि टेस्ट क्रिकेट (Test Cricket) में किसी खिलाड़ी के लिए धमाकेदार कमबैक क्या होता है. पहली पारी में शानदार 137 रनों की पारी के बाद एशेज सिरीज में फिर उस्मान ख्वाजा ने रिकॉर्ड बल्लेबाजी की है.  उस्मान ख्वाजा के दोहरे शतक ने एशेज टेस्ट (Ashes Test) के चौथे दिन इंग्लैंड पर ऑस्ट्रेलिया के दबदबे को बढ़ाने में बड़ी मदद की है.

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में इंग्लिश गेंदबाजों के सामने बाएं हाथ के बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा का फॉर्म बेहद खराब था. उस्मान का स्ट्राइक रेट 75 से ज्यादा रहा. यह उनका दसवां टेस्ट मैच था जिसमें उन्होंने साबित कर दिया है कि क्रिकेट में कुछ भी हो सकता है. खराब फॉर्म कब ठीक हो जाए कहा नहीं जा सकता.

MS Dhoni ने पाकिस्तान के तूफानी बॉलर को भेजा 'गिफ्ट', गदगद हुआ गेंदबाज

 
2019 के एशेज दौरे के बाद उस्मान ने इंग्लैंड (England) के खिलाफ कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है. खराब फॉर्म से जूझ रहे इस बल्लेबाज की कामयाबी पर लोग बेहद खुश हैं. लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं. ऐसा बेहतर फॉर्म खुद उस्मान के लिए हैरान करने वाला है. ट्विटर पर लोग लिख रहे हैं, 'ख़्वाजा मेरे ख़्वाजा, दिल में समा जा..'. कुछ यूजर लिख रहे हैं कमबैक लाइक ख़्वाजा.
 

 

कैसे हुई Usman Khawaja की एंट्री?

दरअसल ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने खराब फॉर्म से जूझ रही थी. टॉप थ्री बल्लेबाज मार्कस हैरिस (Marcus Harris), डेविड वार्नर ( David Warner) और मार्नस (Marnus Labuschagne) महज 68 रनों पर आउट हो गए थे. स्टीव स्मिथ (Steve Smith) भी जल्द आउट हो गए. इंग्लैंड के सामने कमबैक करने की सारी उम्मीदें ऑस्ट्रेलिया की धूमिल होने लगी तभी उस्मान की एंट्री हुई. उन्होंने सधी हुई बैटिंग से कमाल कर दिया.

उस्मान ख्वाजा ने युवा खिलाड़ी कैमरून ग्रीन (Cameron Green) के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए शानदार साझेदारी कायम रखी. उन्होंने इंग्लैंड की सभी उम्मीदों पर पानी फेर दिया. कैमरुन ने खुद भी अर्धशतक जमाया क्योंकि दोनों ने 150 से अधिक रनों की साझेदारी की. ऑस्ट्रेलियाई टीम के उस्मान दूसरी पारी में भी नाबाद 101 रन स्कोर किया. इंग्लैंड को 388 रनों का लक्ष्य मिला है.

यह भी पढ़ें-
Shane Warne का बड़ा खुलासा, पाकिस्तान के कप्तान ने दिया था 2 करोड़ की रिश्वत का ऑफर
SRH पर फिर फूटा David Warner का गुस्सा, कहा- 'बात कर लेते तो मैं काटता नहीं...'

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement