Advertisement

US: बॉयफ्रेंड को समय नहीं दे पाती थी महिला, रिश्ता बचाने के लिए खुद बनवाई नई गर्लफ्रेंड

चनेल ने सोशल मीडिया पर खुद इस बात का खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि वह तीन-तीन नौकरी करती थी जिसके चलते अपने बॉयफ्रेंड को समय नहीं दे पाती थी.

US: बॉयफ्रेंड को समय नहीं दे पाती थी महिला, रिश्ता बचाने के लिए खुद बनवाई नई गर्लफ्रेंड
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: अमेरिका से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने कुछ ऐसा किया है जिसके बारे में अन्य महिलाएं सपने में भी नहीं सोचना चाहती होंगी. दरअसल चनेल बी नाम की इस महिला ने खुद अपने बॉयफ्रेंड की एक नई गर्लफ्रेंड बनवाई है. 

डेली स्टार की खबर के अनुसार, चनेल ने सोशल मीडिया पर खुद इस बात का खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि वह तीन-तीन नौकरी करती थी जिसके चलते अपने बॉयफ्रेंड को समय नहीं दे पाती थी और उसे शारीरिक तौर पर खुश नहीं कर पाती थी. चनेल ने बताया कि वह अपने बॉयफ्रेंड से बेहद प्यार करती थी इसलिए वह नहीं चाहती थी कि उसका बॉयफ्रेंड शारीरिक सुख की वजह से उसे छोड़कर चला जाए.

वहीं इस समस्या को हल करने के लिए लड़की ने खुद अपने बॉयफ्रेंड के लिए एक नई गर्लफ्रेंड ढूंढ डाली. इस बारे में बात करते हुए चनेल ने बताया कि अब तीनों एक साथ रहते हैं और काफी खुश भी हैं. इतना ही नहीं, चनेल का कहना है कि उनके और उनके बॉयफ्रेंड के बीच तीसरी लड़की आने से उनका रिश्ता टूटने से बच गया है.

चनेल ने कहा कि तीन-तीन जॉब करने की वजह से वह अक्सर थकी हुई घर लौटी थी. उनके पास अपने बॉयफ्रेंड के साथ रोमांस करने के लिए भी समय नहीं था. इस सबके चलते लड़की ने खुद अपने बॉयफ्रेंड के लिए एक दूसरी महिला को चुना. ऐसा करने से उनके बीच होने वाले झगड़े खत्म हो गए हैं. साथ ही अब उन्हें अपने बॉयफ्रेंड से दूर होने का डर भी नहीं सताता है. 28 साल की चनेल ने अपने प्रेमी के लिए एक दूसरी लड़की ढूंढी है जो उसकी गैरमौजूदगी में उसके बॉयफ्रेंड के साथ रोमांस करती है.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement