Advertisement

Team India के वो 3 धुरंधर बल्लेबाज, जिन्हें दुनिया का कोई भी गेंदबाज वनडे में नहीं कर पाया OUT

टीम इंडिया में तीन ऐसे भी बल्लेबाल है जिन्हें आज तक वनडे में दुनिया को कोई भी गेंदबाज आउट नहीं कर पाया है.  

Team India के वो 3 धुरंधर बल्लेबाज, जिन्हें दुनिया का कोई भी गेंदबाज वनडे में नहीं कर पाया OUT

team india 3 batsman never get out in odi world cricket duck record

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः क्रिकेट के इतिहास में भारत ने एक से बढ़कर एक बल्लेबाज दिए हैं. टीम इंडिया (Team India) में कई बल्लेबाज ऐसे हैं जिन्हें दुनिया को कोई भी बल्लेबाज आजतक नहीं तोड़ पाया है. इनमें कई बल्लेबाज ऐसे हैं जो शतक और रनों की झड़ी लगा चुके हैं. क्या आप जानते हैं कि टीम इंडिया में ऐसे भी बल्लेबाज हैं जिन्हें वनडे (ODI) क्रिकेट में दुनिया का कोई भी गेंदबाज आउट ही नहीं कर पाया.  

भरत रेड्डी

भरत रेड्डी का नाम कम लोग ही जानते हैं. भरत ने भारत के लिए सिर्फ तीन वनडे खेलना ही नसीब हुआ था. भरत रेड्डी ने 1978 से लेकर 1981 तक भारत के लिए तीन वनडे खेले थे, जिसमें उन्हें दो बार बैटिंग करने का मौका मिला और वो दोनों बार नाबाद रहे. इसके बाद भरत रेड्डी को भी टीम इंडिया से बाहर कर दिया और उनके करियर का भी दुखदायी अंत हो गया.

Bharat

सौरभ तिवारी

सौरभ तिवारी ने जब इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा, तो उन्हें धोनी का डुप्लीकेट कहा जाता था. सौरभ तिवारी के लंबे-लंबे बाल देखकर लोग उनकी तुलना धोनी से करते थे. सौरभ तिवारी ने IPL में शानदार प्रदर्शन कर टीम इंडिया में जगह बनाई थी. सौरभ तिवारी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2010 में वनडे डेब्यू किया था. सौरभ तिवारी ने टीम इंडिया के लिए सिर्फ तीन वनडे मैच खेले, जिसमें वह सिर्फ दो पारियों में ही बल्लेबाजी कर पाए. सौरभ तिवारी इन दोनों पारियों में नॉटआउट रहे. इसके बाद उन्हें टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया.

Saurabh

फैज फजल

फैज फजल ने घरेलू क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा और यही कारण रहा कि उन्हें टीम इंडिया में भी मौका दिया गया, लेकिन इस खिलाड़ी ने टीम इंडिया के लिए सिर्फ एक ही वनडे मैच खेला. साल 2016 में खेले गए इस वनडे मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ फैज फजल ने नाबाद 55 रनों की पारी खेली. इस शानदार अर्धशतक के बाद भी उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया और वो आज तक टीम में वापसी की राह ढूंढ रहे हैं. 

Faiz

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement