Advertisement
हिंदी न्यूज़लेटेस्ट न्यूज

ICC T-20 World Cup से पहले सिडनी में छाई Virat Kohli की तस्वीरें

ICC T-20 वर्ल्ड कप से पहले सिडनी में विराट कोहली की तस्वीरें नजर आईं. कप्तानी छोड़ने के बाद भी कोहली की लोकप्रियता फैंस के बीच बरकरार है.

ICC T-20 World Cup से पहले सिडनी में छाई Virat Kohli की तस्वीरें
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: विराट कोहली की लोकप्रियता भारत ही नहीं दुनिया भर में हैं. टी-20 वर्ल्ड कप का शिड्यूल आज ही जारी हुआ है और सिडनी में कोहली का दम भी नजर आ रहा है. सिडनी की सार्वजनिक जगहों पर आज विराट कोहली की कई तस्वीरें नजर आईं. इन तस्वीरों के साथ रन मशीन भी लिखा हुआ है.

ऑस्ट्रेलिया में हो रहा है टी-20 वर्ल्ड कप 
इस बार वर्ल्ड कप का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में हो रहा है. पब्लिक के बीच वर्ल्ड कप का क्रेज बनाने के लिए ऑस्ट्रेलियाई खेल प्रशासन ने पूर्व भारतीय कप्तान को ही चुना है. विराट कोहली की तस्वीरें, टूर्नामेंट के लिए लोगों के बीच दिलचस्पी जगाने के लिहाज से की गई हैं. 

पढ़ें: Virat Kohli को कारण बताओ नोटिस भेजने वाले थे Sourav Ganguly

पूर्व कप्तान की लोकप्रियता बरकरार है 
बता दें कि कोहली ने कुछ दिन पहले ही टेस्ट क्रिकेट की कप्तानी छोड़ने का ऐलान ट्विटर पर किया है. उनकी कप्तानी छोड़ने के बाद से फैंस सोशल मीडिया पर सपोर्ट कर रहे हैं. फिलहाल विराट कोहली टीम के साथ साउथ अफ्रीका में हैं. कोहली की कप्तानी को लेकर पिछले कुछ दिनों से काफी विवाद चल रहा था.

पढ़ें: Virat Kohli ने क्यों छोड़ी टेस्ट की कप्तानी? 5 पॉइंट्स में जानें 

टी-20 वर्ल्ड कप का ऐसा है शिड्यूल
टी-20 विश्व कप की शुरुआत 16 नवंबर से होगी और 13 नवंबर को फाइनल मैच खेला जाएगा. सेमीफाइनल का आयोजन 9 और 10 नवंबर को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड और एडिलेड ओवल में होगा. आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत का पहला मैच पाकिस्तान से 23 अक्टूबर को खेला जाएगा.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement