Advertisement
हिंदी न्यूज़लेटेस्ट न्यूज

Smriti Irani ने मांगा फोटो क्रेडिट, ट्विटर पर शुरू हो गई यूजर्स की मस्ती की पाठशाला

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव रहती हैं और अक्सर उनके पोस्ट और ट्वीट की खूब चर्चा होती है. ताजा मामला फोटो क्रेडिट का है.

Latest News
Smriti Irani ने मांगा फोटो क्रेडिट, ट्विटर पर शुरू हो गई यूजर्स की मस्ती की पाठशाला

स्मृति ईरानी 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी सोशल मीडिया पर आज छाई हुई हैं. स्मृति ने दरअसल एक तस्वीर की क्रेडिट उन्हें नहीं देने पर मजाकिया अंदाज में सवाल उठाया था. उसके बाद से ट्विटर यूजर्स भी इस पर मौज ले रहे हैं. स्मृति ने भी कुछ ट्वीट का मज़ेदार जवाब भी दिया है. 

'फोटो मैंने खींची, क्रेडिट ANI को'
स्मृति ने शुक्रवार को अपने ट्विटर से एक फोटो शेयर की थी और लिखा था, 'मेरा भाजपा परिवार.' हिंदी के एक अखबार ने उस तस्वीर को ANI के क्रेडिट के साथ छापा है. शनिवार को उन्होंने उसे ट्वीट करते हुए लिखा कि फोटो मैंने खींची थी और क्रेडिट ANI को. इसके बाद से ट्विटर पर लोगों ने मजे लेने शुरू कर दिए हैं.  

मेरा भाजपा परिवार कैप्शन से शेयर की थी फोटो 
बता दें कि स्मृति ईरानी ने यह तस्वीर शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान खींची थी. इसके साथ उन्होंने कैप्शन दिया था मेरा भाजपा परिवार. इसी तस्वीर का इस्तेमाल अखबार में किया गया था. हालांकि, स्मृति जिस हल्के-फुल्के अंदाज में ट्विटर पर जवाब दे रही हैं उससे लग रहा है कि वह पूरी तरह से मस्ती की मूड में हैं.

पढ़ें: Yogi कैबिनेट की पहली बैठक में बड़ा फैसला, गरीबों को 3 महीने और मिलेगा मुफ्त अनाज

कुछ यूजर्स के ट्वीट का जवाब भी दिया
स्मृति ने इस दौरान कुछ ट्विटर यूजर्स को जवाब भी दिया है. एक यूजर ने लिखा कि इसके खिलाफ जंतर-मंतर पर धरना देना होगा. जवाब में केंद्रीय मंत्री ने लिखा कि चलो फिर धरना देते हैं. 

 

पढ़ें: Satish Mahana होंगे यूपी विधानसभा के स्पीकर! लगातार 8 बार बने हैं विधायक

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement