Advertisement
हिंदी न्यूज़लेटेस्ट न्यूज

2 साल बाद बेटे से मिले Shikhar Dhawan, इमोशनल वीडियो शेयर कर बोले- 'तुम्हें गले लगाना...'

टीम इंडिया के ओपनर शिखर धवन ने 2 साल बाद बेटे से मिलने का वीडियो शेयर किया है. वीडियो में धवन बहुत भावुक नजर आए हैं. पिछले साल ही उनका तलाक हुआ है.

Latest News
2 साल बाद बेटे से मिले Shikhar Dhawan, इमोशनल वीडियो शेयर कर बोले- 'तुम्हें गले लगाना...'
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कोविड प्रोटोकॉल की वजह से शिखर धवन पिछले 2 साल से बेटे से दूर थे. 2 साल बाद आज जोरावर से मिलकर शिखर धवन बहुत इमोशनल हो गए और उन्होंने मुलाकात का वीडियो भी फैंस से शेयर किया है. पिछले साल ही उनका तलाक हुआ है और उनका बेटा मां आयशा के साथ ऑस्ट्रेलिया में रहता है. आईपीएल के बिजी सेशन से पहले वह बेटे और परिवार के साथ कुछ वक्त बिताएंगे. 

ये पल हमेशा याद रहेंगे
गब्बर नाम से मशहूर क्रिकेटर ने इंस्टाग्राम पर बेटे से मुलाकात का वीडियो शेयर किया है. उन्होंने लिखा कि 2 साल बाद अपने बेटे से मिलना. उसके साथ खेलना, उसे गले लगाना, बातें करना, बहुत इमोशनल पल है. ये पल हमेशा याद रहेगा. बता दें कि धवन और आयशा के तलाक के बाद जोरावर अपनी मां के साथ ऑस्ट्रेलिया में ही थे. वह मां के साथ ही रहते हैं.

 

2 साल से ऑस्ट्रेलिया में थे जोरावर
2020 से ही कोरोना के कारण ऑस्ट्रेलिया में कई प्रतिबंध लगे हुए हैं. कोविड प्रोटोकॉल की वजह से न तो धवन ऑस्ट्रेलिया जा सके और न ही जोरावर उनसे मिलने आए थे. 2 साल के बाद बेटे से मिलना किसी के लिए भी भावुक पल हो सकता है. अगले महीने से आईपीएल शुरू होने जा रहा है और धवन उसमें बिजी हो जाएंगे. इस बार उन्हें पंजाब की टीम ने खरीदा है.

पढ़ें: PCB को बड़ा झटका! ऑस्ट्रेलिया के James Faulkner ने पीएसएल छोड़ा, लगाए यह आरोप

पढ़ें: Hardik Pandya से नाराज है बोर्ड? वापसी के सवाल पर भड़क गए सिलेक्टर चेतन शर्मा

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement