Advertisement
हिंदी न्यूज़लेटेस्ट न्यूज

Miss Universe Harnaz Sandhu से मिले Shashi Tharoor, Twitter पर शुरू हो गया बवाल

शशि थरूर अब अपनी नई सेल्फी के लिए Twitter Users के निशाने पर हैं. कांग्रेस सांसद ने मिस यूनिवर्स हरनाज़ संधु के साथ अपनी सेल्फी शेयर की है.

Miss Universe Harnaz Sandhu से मिले Shashi Tharoor, Twitter पर शुरू हो गया बवाल

मिस यूनिवर्स के साथ शशि थरूर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने मिस यूनिवर्स हरनाज़ संधु के साथ एक सेल्फी ट्वीट की. इसमें उन्होंने मिस यूनिवर्स बनने पर उन्हें बधाई दी और कहा कि व्यक्तिगत तौर पर भी हरनाज़ उतनी ही चार्मिंग हैं जितनी की स्टेज पर दिखती हैं. हालांकि, कुछ लोगों को यह बात अच्छी नहीं लगी और उन्होंने कांग्रेस नेता पर जमकर तंज चलाए. 

थरूर ने फोटो के साथ की मिस यूनिवर्स की तारीफ 
शशि थरूर ने हरनाज़ संधु को बधाई देते हुए ट्वीट किया, 'मिस यूनिवर्स हरनाज़ संधु को भारत लौटने पर उनकी जीत के लिए व्यक्तिगत तौर पर बधाई देकर खुश हूं. नए साल की छुट्टियों के लिए भारत लौटकर वह बेहद खुश हैं और भारत को उनका स्वागत करते हुए गर्व है. वह स्टेज पर जितनी संतुलित और चार्मिंग लगती हैं, उतनी ही व्यक्तिगत तौर पर मिलते हुए भी लगीं.'

कुछ Twitter Users ने चलाए तंज 
कुछ यूजर्स ने इस पर मज़े लेने शुरू कर दिए. एक यूजर ने लिखा कि एक मैसेज ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के लिए भी करिए. एक और यूजर ने लिखा कि वाह सर, इतनी जल्दी. 

देखें: 21 साल बाद फिर भारत के सिर सजा ताज, हरनाज़ संधू बनीं Miss Universe 2021

बता दें कि यह कोई पहली बार नहीं है जब शशि थरूर इस तरह ट्रोल  हुए हैं. इससे पहले मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर के साथ सेल्फी पोस्ट करने, 6 महिला सांसदों के साथ फोटो शेयर करने पर भी कुछ लोगों ने उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई थी. 

Advertisement
Advertisement

Advertisement