Advertisement
हिंदी न्यूज़लेटेस्ट न्यूज

SA vs IND: 4 साल बाद वनडे में वापसी करेंगे रविचंद्रन अश्विन!

अश्विन ने पिछले चार सालों में रेड बॉल क्रिकेट खेला है. हाल ही उन्हें टी 20 वर्ल्ड कप में जगह दी गई लेकिन वनडे से वह दूर रहे.

Latest News
SA vs IND: 4 साल बाद वनडे में वापसी करेंगे रविचंद्रन अश्विन!

ashwin

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारत के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की वनडे में वापसी की संभावना है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान 48 घंटे में किया जा सकता है. इसमें अनुभवी स्पिनर को जगह दी जा सकती है. अश्विन दक्षिण अफ्रीका में तीन मैचों की श्रृंखला के लिए भारत की एकदिवसीय टीम में शामिल होने के लिए तैयार हैं.

अश्विन ने पिछले चार सालों में रेड बॉल क्रिकेट खेला है. हाल ही उन्हें टी 20 वर्ल्ड कप में जगह दी गई लेकिन वनडे से वह दूर रहे. अश्विन को अब चेतन शर्मा की अगुवाई वाली चयन समिति द्वारा एकदिवसीय टिकट मिलना तय है. अश्विन ने आखिरी वनडे जून 2017 में खेला था.

टी 20 विश्व कप में अश्विन के प्रदर्शन के साथ-साथ पिछले महीने जयपुर और रांची में न्यूजीलैंड के खिलाफ दो घरेलू टी 20 में भी भारत के नए सफेद गेंद थिंक-टैंक कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ ने 2023 की योजना बनाना शुरू कर दिया था. वर्ल्ड कप भारत में होना है. स्पिनरों की भूमिका के लिए ये बड़ा मौका होगा. ऐसे में युजवेंद्र चहल की भी टीम में वापसी हो सकती है.

अश्विन ने 111 वनडे में 150 विकेट चटकाए हैं. उनका इकोनॉमी 4.91 और ऐवरेज 24.12 का है. तीन वनडे 19 जनवरी (पार्ल), 21 (पार्ल) और 23 (केप टाउन) को खेले जाने हैं.

टीम चयन के लिए चेतन शर्मा की अगुवाई वाली चयन समिति रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ के साथ संभावनाओं पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं और अगले 48 घंटों में एकदिवसीय टीम की घोषणा की उम्मीद है. कल या परसों चयन समिति बैठक करेगी और टीम को अंतिम रूप देगी. विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने वाले रुतुराज गायकवाड की राह मुश्किल है क्योंकि शीर्ष 3 पदों पर काफी दावेदार हैं.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement