Advertisement
हिंदी न्यूज़लेटेस्ट न्यूज

SA vs IND, Third Test Preview: निर्णायक मुकाबले में विराट कोहली-ईशांत शर्मा करेंगे वापसी?

Cape Town Test में कप्तान विराट कोहली और तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा की वापसी तय मानी जा रही है. यह तीसरा और आखिरी टेस्ट ही इस सीरीज का फैसला करेगी.

SA vs IND, Third Test Preview: निर्णायक मुकाबले में विराट कोहली-ईशांत शर्मा करेंगे वापसी?
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: केपटाउन टेस्ट में कप्तान विराट कोहली की वापसी तय मानी जा रही है. इसके अलावा, दोनों टेस्ट में बाहर रहे अनुभवी तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा को भी प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है. 3 टेस्ट मैचों की सीरीज फिलहाल एक-एक से बराबरी पर है. जोहान्सबर्ग टेस्ट में मिली हार के बाद कप्तान और कोच राहुल द्रविड़ अलग टीम के साथ उतरें, इसकी पूरी संभावना है. 

पीठ दर्द की वजह से नहीं खेले थे विराट दूसरा टेस्ट 
बता दें कि कप्तान विराट कोहली पीठ में दर्द की वजह से दूसरा टेस्ट नहीं खेल पाए थे. सूत्रों के मुताबिक, उनकी दर्द अब ठीक है और कोहली अब मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं. कोहली ने नेट प्रैक्टिस में भी हिस्सा लिया है और मैदान के चारों ओर राउंड भी लगाया है. कोच राहुल द्रविड़ ने भी प्रेस कॉनफ्रेंस में कहा था कि कोहली बेहतर महसूस कर रहे हैं.

पढ़ें: SA vs IND: Rishabh Pant की बल्लेबाजी पर कोच राहुल द्रविड़ ने दिया बड़ा बयान

विहारी या पंत में से किसका कटेगा पत्ता?
विराट कोहली के वापस आने पर किस खिलाड़ी को प्लेइंग 11 में शामिल किया जाएगा, इसे लेकर एक राय नहीं है. रिषभ पंत के लापरवाही भरे शॉट खेलने पर कोच राहुल द्रविड़ ने नाराजगी जताई है. हालांकि, पंत के टीम में नहीं होने पर विकेटकीपिंग केएल राहुल को करनी पड़ सकती है और वह सलामी बल्लेबाज भी हैं. इसलिए, मौजूदा हालात में ज्यादा गुंजाइश है कि पिछले मैच में 40 रनों की पारी खेलने वाले हनुमा विहारी को मौका न मिले. विहारी की पारी की तारीफ खुद द्रविड़ ने भी की थी. मौजूदा परिस्थितियों में ज्यादा संभावना है कि विहारी को ही शायद बेंच पर बैठना पड़े.

पढ़ें: SA vs IND: करारी हार के बाद कप्तान केएल राहुल ने क्या कहा?

तेज गेंदबाजों में ईशांत को मिल सकता है मौका 
माना जा रहा है कि केप टाउन के हालात और पिच को देखते हुए ईशांत शर्मा को मौका मिल सकता है. ईशांत टीम के सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज हैं. ईशांत शर्मा और उमेश यादव दोनों ने ही इस सीरीज में अब तक बेंच पर बैठकर ही समय बिताया है. उम्मीद की जा रही है कि इन दोनों में से किसी एक को मौका मिलेगा. 
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement